स्वास्थ्य मंत्री ने सदन को किया गुमराह: रामकेश मीणा

jaipur, 19 फरवरी . Rajasthan विधानसभा में स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर Government और विपक्ष के बीच तीखी बहस देखने को मिली. कांग्रेस विधायक रामकेश मीणा ने स्वास्थ्य मंत्री पर सदन को गुमराह करने का गंभीर आरोप लगाया.

रामकेश मीणा ने कहा कि सदन में प्रस्तुत जानकारी का मजाक उड़ाते हुए स्वास्थ्य मंत्री ने यह दावा किया कि संबंधित जानकारी की पहले ही जांच हो चुकी है, जो पूरी तरह गलत है. उन्होंने इसे सदन को भ्रमित करने का मामला बताते हुए कहा कि इस तरह की स्थिति दोबारा न हो, इसके लिए सभी सदस्यों को मिलकर निर्णय लेना होगा.

रामकेश मीणा ने Government पर आरोप लगाया कि वह जवाब देने से बचने का काम कर रही है और हर मुद्दे से बचकर निकलने की कोशिश कर रही है. Government भ्रष्टाचार के मुद्दों से ध्यान हटाकर जनता को गुमराह कर रही है और इस रवैये को सफल नहीं होने दिया जाएगा.

वहीं, कांग्रेस विधायक रफीक खान ने भी Government के जवाबों पर सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि पूरे सदन को गलत जानकारी दी गई है और अखबारों में लगातार खबरें छप रही हैं कि कितने मरीजों को परेशानी हुई और कितने ऑपरेशन लंबित रह गए. यह बेहद गंभीर स्थिति है.

रफीक खान ने कहा कि जब उन्होंने क्रिटिकल केयर विभाग के बारे में सवाल पूछा तो मंत्री ने जवाब दिया कि मेडिसिन में क्रिटिकल केयर विभाग मौजूद नहीं है. उन्होंने इस जवाब को चिंताजनक बताते हुए Government पर असंवेदनशील होने का आरोप लगाया.

विधानसभा में उठे इन आरोपों के बाद राज्य में Governmentी जवाबदेही को लेकर बहस तेज हो गई है. विपक्ष ने Government पर पारदर्शिता की कमी और जनता के मुद्दों की अनदेखी का आरोप लगाया है, जबकि सत्तापक्ष की ओर से अभी तक इस पर विस्तृत प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है.

वीकेयू/डीकेपी

Leave a Comment