
Patna, 11 दिसंबर . बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के 25 सीटों पर सिमटने के बाद पार्टी के अंदर भी बगावती सुर सुनाई देने लगे हैं. इसी बीच, एनडीए के नेता भी दावा कर रहे हैं कि राजद के अंदर जल्द ही नेतृत्व के खिलाफ बगावत दिखाई देगी.
भाजपा के नेता और बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने Thursday को मीडिया से कहा, “लालू यादव के परिवार में जो बगावत हुई, वह सबने देखी है. बहुत जल्द राजद के अंदर की जो लड़ाई है, वह बाहर दिखेगी. पार्टी में जो असंतोष है, वह बाहर दिखेगा. नेतृत्व के खिलाफ जो बगावत है, वह लोगों के सामने दिखेगी. परिवार में जो बगावत थी, वह तो दिख गई है, पार्टी नेतृत्व के खिलाफ भी बगावत बाहर आने वाली है.”
दरअसल, इससे पहले राजद के नेता और लालू यादव के सहयोगी रहे शिवानन्द तिवारी ने social media पर पूर्व उपChief Minister तेजस्वी यादव को शादी की सालगिरह की बधाई देते हुए उनके नेतृत्व पर भी सवाल उठा दिया है.
उन्होंने social media पर लिखा, ”तेजस्वी, तुमने तो मैदान ही छोड़ दिया. तुम तो दो दिन भी नहीं टिक पाए. अपने सहयोगियों और समर्थकों का मन छोटा कर दिया. संजय यादव और जगदानंद सिंह ने तेजस्वी यादव की आंखों पर पट्टी बांध दी थी. तेजस्वी यादव, तुम सबकुछ लूट जाने के बाद भी सच्चाई का सामना नहीं कर पाए.”
वहीं, मंत्री मंगल पांडेय ने बिहार में Police मुठभेड़ में अपराधियों के घायल होने को लेकर कहा कि हमारा उद्देश्य साफ है कि कोई भी अपराधी, अपराध करके बच नहीं सकता. जो भी कानूनी कार्रवाई है, वह की जाएगी. उन्होंने कहा कि बार-बार Government की ओर से बताया जा रहा है कि अपराध करने वाले या तो अपराध छोड़ दें या बिहार छोड़ दें. नहीं तो Police कानून के तहत कार्रवाई करेगी और वह कार्रवाई हो रही है.
–
एमएनपी/डीएससी