
महेंद्रगढ़, 18 अगस्त . Haryana के महेंद्रगढ़ जिले में स्थित गांव दौंगड़ा अहीर के नजदीक Tuesday की सुबह Police और एक बदमाश की मुठभेड़ हो गई. मुठभेड़ में बदमाश घायल हो गया, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
Police अधीक्षक दीपक कुमार के अनुसार, सीआईए महेंद्रगढ़ की टीम गश्त के दौरान सतनाली मोड़ पर मौजूद थी. इसी दौरान Police टीम को सूचना प्राप्त हुई कि हत्या जैसे गंभीर मामलों में मोस्ट वांटेड अपराधी सोमवीर (निवासी कनीना) बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल पर सवार होकर दोगड़ा महेंद्रगढ़ की तरफ गया है. उसके पास अवैध हथियार है और किसी आपराधिक वारदात को अंजाम देने की फिराक में है.
Police टीम ने सूचना को गंभीरता से लेते हुए तत्काल कार्रवाई शुरू की और बताए गए मार्ग पर आरोपी की तलाश एवं पीछा करना शुरू किया. साथ ही क्षेत्र में मौजूद अन्य Police टीमों को भी सूचना से अवगत कराया गया. गांव भालखी की ढाणी के पास Police टीम को बिना नंबर प्लेट की अपाचे मोटरसाइकिल दिखाई दी. Police टीम ने मोटरसाइकिल चालक को रुकने और आत्मसमर्पण करने के लिए सायरन बजाकर एवं ऊंची आवाज में चेतावनी दी. हालांकि, मोटरसाइकिल चालक ने Police की चेतावनी को नजरअंदाज कर दिया और अवैध हथियार से Police पर फायर कर दिया. फायरिंग के दौरान गोली Police वाहन के साइड ग्लास पर लगी. गोली चलाने से मोटरसाइकिल असंतुलित होकर गिर गई और आरोपी भी झाड़ियों में जा गिरा.
Police टीम ने आरोपी को काबू करने का प्रयास किया, लेकिन वह दोबारा Police की ओर फायरिंग करने लगा. आरोपी द्वारा चलाई गई गोली सीआईए इंचार्ज पीएसआई उज्जवल के पास से होकर गुजरी. इसके बाद आरोपी मौके से भागने लगा. आरोपी द्वारा की जा रही फायरिंग एवं Policeकर्मियों की जान को उत्पन्न गंभीर खतरे को देखते हुए Police टीम ने आत्मरक्षा में दो फायर किए, जिनमें से एक गोली आरोपी के पैर में लगी. गोली लगने से आरोपी मौके पर गिर गया. Police टीम ने तत्परता एवं साहस का परिचय देते हुए आरोपी को मौके पर ही काबू कर लिया.
Police ने आरोपी के कब्जे से एक अवैध देसी पिस्टल, कारतूस और एक मोबाइल फोन बरामद किया. गोली लगने के कारण घायल आरोपी को Police सुरक्षा में उपचार के लिए कनीना अस्पताल भेजा गया, जहां से उसको रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया गया, जहां पर उसका उपचार करवाया जा रहा है.
Police जांच में सामने आया है कि आरोपी सोमवीर के खिलाफ गंभीर धाराओं के तहत पहले भी छह आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं. इनमें मारपीट, हत्या के प्रयास एवं आर्म्स एक्ट सहित अन्य गंभीर धाराओं से संबंधित मामले शामिल हैं. आरोपी काफी समय से आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त रहा है और हत्या के प्रयास के मामले में वांछित होने के चलते काफी समय से फरार चल रहा था. Police द्वारा आरोपी के आपराधिक रिकॉर्ड की विस्तृत जांच की जा रही है तथा उसके अन्य आपराधिक मामलों के संबंध में भी जानकारी जुटाई जा रही रही है.
–
ओपी/पीएम