हर्षवर्धन सपकाल की गंदी राजनीति से उन्हें वोट नहीं मिलेंगे: पूनम महाजन

नालासोपारा, 11 जनवरी . Maharashtra कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल के Chief Minister देवेंद्र फडणवीस और भाजपा को लेकर दिए विवादित बयान पर भाजपा नेता पूनम महाजन ने पलटवार किया. उन्होंने कहा कि उनकी गंदी राजनीति से उन्हें वोट नहीं मिलने वाले हैं.

नालासोपारा में भाजपा नेता पूनम महाजन ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि मुझे नहीं पता कि Maharashtra के लोग उन्हें कांग्रेस अध्यक्ष के तौर पर कितना जानते हैं, या उनके अपने गांव वाले उन्हें कितना जानते हैं, लेकिन उन्होंने जिस तरह की भाषा का इस्तेमाल किया है, वह बहुत निराशाजनक है. ऐसी गंदी बातें और गंदी राजनीति से उन्हें वोट नहीं मिलेंगे. मैं उनसे अपील करती हूं कि पहले वे अपने मूल्यों और संस्कृति को देखें. आप जिस तरह से Chief Minister के लिए गलत भाषा का प्रयोग कर रहे हैं, Maharashtra की महिलाएं आपसे पूछेंगी कि आप कौन हैं.

हिजाब वाली महिला पीएम बनेगी, ओवैसी के इस बयान पर उन्होंने कहा कि पहले ओवैसी को हिजाब पहनने वाली महिला को विधायक या सांसद बनाना चाहिए. उन्होंने कहा कि बाहर जाने की जरूरत नहीं है, ओवैसी पहले अपने घर से शुरुआत करे. घर की महिलाएं जो हिजाब पहनती हैं, उन्हें चुनाव लड़वाए. भाई-भाई खेलना बंद करे. उन्हें बांटने की राजनीति बंद कर देनी चाहिए. जनता जागरूक है, सबकुछ जानती है.

उन्होंने Maharashtra Government की लाडकी बहिन योजना का जिक्र करते हुए कहा कि बीएमसी चुनाव से इसका कुछ भी संबंध नहीं है. हमारा काम महिलाओं को शक्ति देना है. कांग्रेस की Government नहीं है कि चुनाव की वजह से पैसों का इस्तेमाल करे. Government ने तय किया है कि महिलाओं को सशक्त किया जाएगा.

पूनम महाजन ने लखपति दीदी का जिक्र करते हुए कहा कि महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान ही हमारी Government की प्राथमिकता है.

उन्होंने पीएम मोदी का जिक्र करते हुए कहा कि जब Narendra Modi ने साल 2014 में पीएम पद की शपथ ली थी, तो उन्होंने कहा था कि जब तक बहनें सक्षम नहीं होंगी, देश आगे नहीं बढ़ेगा. तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था अगर बनना है तो महिलाओं को आगे बढ़ाना होगा. हम लाडकी बहनों को भी लखपति दीदी बनाएंगे.

डीकेएम/डीकेपी

Leave a Comment