करोड़ों रुपए के ड्रग्स बरामद होने पर हर्षवर्धन सपकाल का आरोप, सरकार के दबाव में पुलिस बनी रही मूकदर्शक

Mumbai , 15 दिसंबर . Maharashtra कांग्रेस के अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल ने Mumbai क्राइम ब्रांच की तरफ से बरामद किए गए 115 करोड़ रुपए के ड्रग्स को Police की विफलता का नतीजा बताया.

उन्होंने Monday को समाचार एजेंसी से बातचीत में कहा कि Mumbai Police को इस मामले में पहले कार्रवाई करनी चाहिए थी, लेकिन Police का रवैया हमेशा से ही उदासीन रहा.

उन्होंने आरोप लगाया कि एकनाथ शिंदे और उनके पुत्र श्रीकांत शिंदे के लोगों के दबाव में Government ने वहां पर अब तक कोई संतोषजनक कार्रवाई नहीं की.

उन्होंने कहा कि Police को इस मामले में कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए थी, लेकिन Government के दबाव में Police मूकदर्शक बनी हुई है. मुझे तो यह जानकर हैरानी हो रही है कि भाजपा को क्या हो गया है. ये तो वही भाजपा है न, जिसने नारा दिया था कि न मैं खाऊंगा और न ही खाने दूंगा, लेकिन मौजूदा समय में भाजपा अपने नारों के विपरीत जाकर काम करती हुई दिख रही है. मैं एक बात स्पष्ट कर देना चाहता हूं कि हम इस तरह की स्थिति को अब Maharashtra में किसी भी कीमत पर स्वीकार करने वाले नहीं हैं.

कांग्रेस नेता हर्षवर्धन सपकाल ने आरोप लगाया कि मौजूदा समय में भारतीय जनता पार्टी में Political सभ्यता पूरी तरह से समाप्त हो चुकी है. अब यह पार्टी राजनीति गरिमा को ताक पर रखने पर आमादा हो चुकी है. अब इस पार्टी में अहंकार अपने चरम पर पहुंच चुका है.

हर्षवर्धन सपकाल ने कहा कि हम वोट चोरी के मुद्दे को लगातार उठाते रहेंगे. हम इस मुद्दे को लेकर जनता के बीच में जाएंगे और लोगों को बताएंगे कि किस तरह से भाजपा वोट चोरी करके Political स्थिति को अपने पक्ष में करने की कोशिश कर रही है. हम भाजपा की इस तरह की कोशिश को किसी भी कीमत पर सफल नहीं होने देंगे. यह बात किसी से छुपी नहीं है कि किस तरह से चुनाव आयोग भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में काम कर रहा है. इसी वजह से लगातार भाजपा Political लाभ अर्जित करने की कोशिश कर रही है.

उन्होंने कहा कि आज की तारीख में चुनाव आयोग पूरी तरह से मजाक बन चुका है, जो अपने तरीके से काम कर रहा है, लेकिन हम लोगों के बीच में जाएंगे और चुनाव आयोग की हकीकत के बारे में लोगों को बताएंगे. हम लोगों को बताएंगे कि किस तरह से वोटों की चोरी हुई है. जनता का जो भी निर्णय होगा, वो हमें सहर्ष स्वीकार होगा.

एसएचके/वीसी

Leave a Comment