
New Delhi/Lucknow, 10 दिसंबर . यूनेस्को द्वारा दीपावली को अमूर्त सांस्कृतिक विरासत सूची में शामिल किए जाने के बाद देशभर में उत्साह का माहौल है. कई केंद्रीय और राज्य स्तरीय नेताओं ने इसे India की सांस्कृतिक शक्ति का वैश्विक सम्मान बताया है.
केंद्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा ने से बातचीत में इस फैसले को ऐतिहासिक बताते हुए कहा, “दीपावली हम सभी के लिए अत्यंत पवित्र त्योहार है, जिसे न केवल India में बल्कि दुनिया के कई देशों में भी बड़े उत्साह के साथ मनाया जाता है. विदेशों में रहने वाले भारतीय मूल के लोगों के साथ-साथ कई विदेशी Governmentें भी दीपावली पर अपने दफ्तरों में दीये जलाकर इसे सम्मान देती हैं. यूनेस्को की इस मान्यता का श्रेय यदि किसी को जाता है तो वह Prime Minister Narendra Modi को जाता है.”
उन्होंने आगे कहा कि पिछले 11 वर्षों में Prime Minister Narendra Modi ने 200 से अधिक योजनाओं के माध्यम से देश के 140 करोड़ लोगों तक विकास को पहुंचाया है और India की वैश्विक प्रतिष्ठा को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया है.
मल्होत्रा ने कहा, “जिस अमेरिका ने कभी Gujarat के Chief Minister रहते हुए मोदी को वीजा नहीं दिया था, वही आज India के आम नागरिकों तक के लिए रेड कारपेट जैसी व्यवस्था करता है. यह Prime Minister मोदी की नीतियों और उनकी प्रतिष्ठा का परिणाम है.”
इसी क्रम में उत्तर प्रदेश के मंत्री जयवीर सिंह ने भी यूनेस्को के निर्णय का स्वागत किया. उन्होंने कहा कि दीपोत्सव उत्तर India और विशेष रूप से उत्तर प्रदेश की सांस्कृतिक धरोहर है, और अब इसे वैश्विक पहचान मिलना पूरे देश के लिए गौरव की बात है. जयवीर सिंह ने से कहा कि हम यूनेस्को का धन्यवाद करते हैं और पूरे देश, खासकर उत्तर प्रदेश, को बधाई देते हैं कि हमारे दीपोत्सव महापर्व को वैश्विक सम्मान मिला है. यह पीएम मोदी और सीएम योगी के अथक प्रयासों का परिणाम है.
उन्होंने कहा कि इस मान्यता से न केवल India की सांस्कृतिक पहचान और मजबूत होगी, बल्कि दुनिया में भारतीय परंपराओं के प्रति रुचि भी बढ़ेगी. उन्होंने इसे उत्तर प्रदेश के लिए विशेष उपलब्धि बताते हुए कहा कि अयोध्या के दीपोत्सव को अब विश्व स्तर पर एक ऐसी पहचान मिल गई है, जिसकी कल्पना वर्षों पहले केवल सपना थी.
–
एएसएच/डीकेपी