शादी में हर्ष फायरिंग, मासूम की मौत के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा, 1 दिसंबर . गौतमबुद्ध नगर के थाना जारचा क्षेत्र में शादी के दौरान हुई हर्ष फायरिंग में एक बच्चे की मौत हो गई थी. इस मामले में Police ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया.

जानकारी के मुताबिक, ग्राम नगला चमरू में Sunday को बारात चढ़त के दौरान लापरवाही से की गई फायरिंग में एक बच्चे को गोली लग गई थी. सूचना मिलते ही Police तुरंत मौके पर पहुंची और घायल बच्चे को उपचार के लिए अस्पताल भेजवाया. घटना के बाद Police ने दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है.

इस घटना को लेकर Police ने कहा कि शादी समारोह में जब बारात चढ़ रही थी, उसी दौरान हर्ष फायरिंग की गई, जिसमें एक बच्चे को गोली जा लगी. मामले की गंभीरता को देखते हुए Police ने शिकायत दर्ज करते हुए कड़ी कार्रवाई की और दो आरोपियों, अभिषेक और ईशू कसाना, को गिरफ्तार कर लिया.

दोनों आरोपी गाजियाबाद के थाना टीला मोड क्षेत्र के ग्राम जावली के रहने वाले हैं. गिरफ्तारी के दौरान आरोपियों से भारी मात्रा में हथियार बरामद हुए. अभिषेक के कब्जे से घटना में उपयोग की गई लाइसेंसी पिस्तौल, एक खोखा कारतूस और दो जिंदा कारतूस मिले, जबकि ईशू कसाना के पास से एक अवैध तमंचा और नाल में फंसा .315 बोर का कारतूस बरामद किया गया.

जांच में सामने आया कि शादी में निक्की द्वारा लाई गई लाइसेंसी पिस्तौल का प्रयोग हुआ. हथियार का लाइसेंस निक्की के पिता अमर सिंह के नाम पर है. निक्की ने यह पिस्तौल कार्यक्रम में लाकर अभिषेक को फायरिंग के लिए दी. अभिषेक द्वारा की गई गोलीबारी के दौरान ही बच्चे को गोली लग गई. फिलहाल निक्की की गिरफ्तारी के लिए Police की छापेमारी जारी है.

गिरफ्तार अभियुक्त अभिषेक का आपराधिक इतिहास भी सामने आया है. उसके खिलाफ पहले भी कई गंभीर मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें हमला, मारपीट, जानलेवा हमला और उपद्रव जैसे मामले शामिल हैं. एक बार फिर यह घटना साबित करती है कि शादी समारोहों में हर्ष फायरिंग खतरनाक ही नहीं, बल्कि जानलेवा साबित हो सकती है. ऐसे गैरकानूनी और लापरवाहीपूर्ण कार्य न सिर्फ दूसरों की जिंदगी खतरे में डालते हैं, बल्कि जेल और कड़ी कानूनी कार्रवाई का कारण भी बनते हैं.

पीकेटी/डीकेपी

Leave a Comment