हंसराज अहीर ने विपक्ष को घेरा, कहा- एसआईआर देश की सुरक्षा के लिए जरूरी

New Delhi, 1 दिसंबर . बीजेपी नेता और राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग (एनसीबीसी) के अध्यक्ष हंसराज अहीर ने एसआईआर मुद्दे पर विपक्ष को घेरा. उन्होंने कहा कि विपक्ष एसआईआर को गलत तरीके से पेश कर रहा है. उनका कहना है कि एसआईआर किसी पार्टी का एजेंडा नहीं है, बल्कि यह देश की सुरक्षा और राष्ट्रीय हित से जुड़ा कदम है, जो घुसपैठियों की पहचान और कार्रवाई के लिए जरूरी है.

विपक्ष की एसआईआर पर चर्चा की मांग को लेकर हंसराज अहीर ने कहा कि यह कहना बिल्कुल गलत है कि Government किसी Political लाभ के लिए एसआईआर लागू कर रही है. उन्होंने साफ कहा कि यह प्रक्रिया किसी पार्टी के लिए नहीं, बल्कि देश के लिए है. अगर देश में बाहर से घुसपैठिए आकर बस गए हैं और सुरक्षा के लिए खतरा बने हुए हैं, तो Government का यह कर्तव्य है कि वह व्यवस्था बनाकर उनकी पहचान करे और कार्रवाई करे.

अहीर ने Pakistan के एक पुराने बयान का जिक्र करते हुए कहा कि करीब 30 साल पहले Pakistan के Prime Minister ने खुद कहा था कि भविष्य में India से लड़ने के लिए उन्हें सेना की जरूरत नहीं पड़ेगी, क्योंकि उनके लोग India में घुसपैठ कर बस चुके होंगे. अहीर ने कहा कि यह बात सोचने लायक है और इसी वजह से देश के भीतर घुसपैठ को रोकना बेहद जरूरी हो जाता है.

उन्होंने कहा कि अगर आज की Government एसआईआर जैसे कदम उठाकर घुसपैठियों को पहचानने और हटाने की कोशिश कर रही है, तो विपक्ष को यह सोचना चाहिए कि वह देश के हित में काम कर रहा है या इसके खिलाफ. अहीर ने दोहराया कि एसआईआर देश के हित में है और इसे लेकर राजनीति नहीं होनी चाहिए.

सौगत रॉय के इस दावे पर कि एसआईआर के डर से 40 से ज्यादा लोग मर चुके हैं, अहीर ने कहा कि विपक्ष ऐसी बातें बढ़ा-चढ़ाकर बता रहा है और वास्तविकता से दूर जा रहा है. उन्होंने कहा कि एसआईआर एक नियमबद्ध प्रक्रिया है, जिसका उद्देश्य किसी को डराना नहीं बल्कि देश की सुरक्षा को मजबूत करना है.

जहां तक संसद में चर्चा की बात है, उन्होंने कहा कि यह तय करना स्पीकर का काम है कि किन मुद्दों पर चर्चा होगी और किन पर नहीं. लेकिन उन्होंने यह भी कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर राजनीति नहीं होनी चाहिए, क्योंकि देश की सुरक्षा सबसे ऊपर है और Government इसी दिशा में काम कर रही है.

पीआईएम/एबीएम

Leave a Comment