पिछली बार फाइनल में हारे थे, इस बार जीत पर है नजर : वरुण बडोला

Mumbai , 28 मार्च . टीवी और फिल्म इंडस्ट्री के कलाकारों के लिए क्रिकेट लीग ‘एक्टर्स क्रिकेट बैश’ होने जा रही है. यह लीग कलाकारों को क्रिकेट के प्रति जुनून दिखाने, फिटनेस बनाने और खेल भावाना को और भी बढ़ाने का बेहतरीन मंच है.

हाल ही में टेलीविजन इंडस्ट्री के मशहूर Actor वरुण बडोला ने के साथ खास बातचीत की और लीग के बारे में दिलचस्प बातें की. उन्होंने कहा कि जब खेल शुरू होता है, तो उसी के हिसाब से खेल के प्रवाह को समझने की कोशिश की जाती है.

उन्होंने पिछली बार के टूर्नामेंट को याद करते हुए कहा, “पिछली बार हम फिनाले में हार गए थे. इसलिए इस बार हम निश्चित रूप से जीतने की पूरी कोशिश करेंगे. आखिरकार, हम पेशेवर खिलाड़ी तो नहीं है. हमारा मुख्य काम तो अभिनय है लेकिन जब भी हमें शूटिंग से थोड़ा समय मिलता है और हम अपनी पसंद की चीज जैसे क्रिकेट खेलना चाहते हैं, तो हम उसमें अपना सब कुछ झोंक देते हैं. खासकर टीवी इंडस्ट्री में जहां शेड्यूल बहुत व्यस्त रहता है, तब यह और भी खास हो जाता है.”

उन्होंने टेलीविजन इंडस्ट्री के व्यस्त शेड्यूल के बीच इसकी तैयारी और खेल के बारे में बात की. उन्होंने कहा, “खेल के लिए तो समय निकालना ही पड़ता है, लेकिन मुझे लगता है कि जब आप कुछ चीजों से प्यार करते हैं, तो आप उसके लिए कोई न कोई रास्ता जरूर निकाल लेते हैं और जब कोई नेक काम इतना सार्थक हो, तो वह और भी ज्यादा महत्वपूर्ण हो जाता है.”

वरुण ने कहा, “यह हमारा छठा सीजन है. हम सभी हर एडिशन में एक साथ रहे हैं. एक Actor और दोस्त दोनों के रूप में. इसी क्रम में बढ़ते हुए देखना और लोगों को इतनी लगन से क्रिकेट खेलने के लिए आगे आते देखना बहुत अच्छा लगता है और मुझे बहुत खुशी है कि एक्टर्स क्रिकेट बैश ने इतनी अच्छी प्रगति की है.”

बता दें कि 2019 में शुरू की गई यह लीग India की पहली समर्पित प्रोफेशनल क्रिकेट लीग है जो विशेष रूप से स्क्रीन Actorओं, ओटीटी सितारों और डिजिटल इन्फ्लुएंसर्स के लिए डिजाइन की गई है.

टूर्नामेंट में कई टीमें शामिल होती हैं, जो एक लीग प्रारूप के बाद प्लेऑफ के साथ आगे बढ़ती हैं. इसमें टीवी और डिजिटल मनोरंजन जगत के जाने-माने चेहरे भाग लेते हैं.

एनएस/पीएम

Leave a Comment