
ग्वालियर/New Delhi 5 मई . केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री एवं गुना सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा है कि ग्वालियर अब केवल अपनी ऐतिहासिक विरासत के लिए ही नहीं, बल्कि आधुनिक कनेक्टिविटी और विकास के लिए भी पहचाना जाएगा.
केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री सिंधिया ने दिल्ली से वर्चुअली ग्वालियर हवाई अड्डे से अकासा एयरलाइंस की क्यू पी–1572 Bengaluru-दिल्ली-ग्वालियर और क्यू पी-1573 ग्वालियर-दिल्ली-Bengaluru की नई उड़ान सेवा का शुभारंभ करते हुए कहा कि यह केवल एक हवाई सेवा की शुरुआत नहीं, बल्कि ग्वालियर के आत्मविश्वास, विकास की रफ्तार और नए India की पहचान की उड़ान है.
सिंधिया ने कहा कि अब ग्वालियर से दिल्ली और Bengaluru के लिए हवाई कनेक्टिविटी और मजबूत हो गई है. अब तक यहाँ से इंडिगो की उड़ानें सप्ताह में केवल तीन दिन (Tuesday , Thursday और Saturday) संचालित हो रही थीं, लेकिन अब अकासा एयर के जुड़ने से Monday , Wednesday और Friday को भी उड़ान उपलब्ध होगी. इस प्रकार अब सप्ताह में छह दिन सीधी हवाई सेवा उपलब्ध होगी, जिससे यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.
उन्होंने आम लोगों से इस सेवा का भरपूर उपयोग करने का आह्वान किया. Union Minister ने कहा कि जहां कनेक्टिविटी होती है, वहीं प्रगति होती है. ग्वालियर अब केवल अपनी ऐतिहासिक विरासत के लिए ही नहीं, बल्कि आधुनिक कनेक्टिविटी और विकास के लिए भी पहचाना जाएगा. उन्होंने कहा कि दिल्ली देश की राजधानी है, Mumbai आर्थिक राजधानी है और ग्वालियर देश का दिल है, अब इस दिल की धड़कन देशभर में महसूस की जाएगी.
इस अवसर पर सिंधिया ने Prime Minister Narendra Modi का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके दूरदर्शी नेतृत्व और विकसित India 2047 के विजन के कारण ही ऐसी कनेक्टिविटी परियोजनाएं साकार हो रही हैं. साथ ही उन्होंने नागरिक उड्डयन मंत्री राममोहन नायडू के सहयोग के लिए भी धन्यवाद ज्ञापित किया.
सिंधिया ने कहा कि ग्वालियर Madhya Pradesh का प्रमुख पर्यटन केंद्र है और नई हवाई सेवा से यहां आने वाले पर्यटकों की संख्या में वृद्धि होगी. इससे होटल उद्योग, परिवहन, गाइड, हस्तशिल्प और स्थानीय व्यापार को सीधा लाभ मिलेगा तथा रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे. Union Minister ने बताया कि ग्वालियर में कई महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं पर तेजी से कार्य किया जा रहा है. उन्होंने हाल ही में शहर की 1400 करोड़ की लागत से बन रही एलिवेटेड रोड का निरीक्षण किया, जो ट्रैफिक जाम से मुक्ति दिलाकर शहरी सुगमता को नए स्तर पर ले जाएगी.
उन्होंने बताया कि लगभग 1347 करोड़ की लागत से बन रहा वेस्टर्न बायपास ग्वालियर के विकास में मील का पत्थर साबित होगा, जिससे शहर के भीतर यातायात का दबाव कम होगा और लॉजिस्टिक्स तथा औद्योगिक विकास को बढ़ावा मिलेगा. सिंधिया ने यह भी बताया कि 5000 करोड़ का आगरा-ग्वालियर मार्ग और ग्वालियर रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास कार्य तेजी से आगे बढ़ रहे हैं.
रेलवे स्टेशन का नवीनीकरण आधुनिक सुविधाओं के साथ-साथ ग्वालियर की सांस्कृतिक पहचान को भी प्रदर्शित करेगा, जो ‘विकास भी, विरासत भी’ के मंत्र को साकार करेगा. अंत में Union Minister ने कहा कि ग्वालियर अब एक निर्णायक विकास चरण में प्रवेश कर चुका है और आने वाले समय में यह शहर देश के प्रमुख विकास केंद्रों में अपनी मजबूत पहचान बनाएगा.
–
एसएनपी/पीएम