
गांधीनगर, 2 मार्च . Gujarat के Chief Minister भूपेंद्र पटेल के नेतृत्व में राज्य के शहरों को आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित करने के लिए विभिन्न पहलें शुरू की गई हैं. इसके लिए Gujarat शहरी विकास मिशन (जीयूडीएम) बड़े शहरों के साथ-साथ राज्य के नगरपालिका क्षेत्रों में भी आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर और उचित आयोजन के जरिए नागरिकों की सुख-सुविधाओं को बेहतर बना रहा है.
शहरी विकास के लिए राज्य Government के आयोजन को ध्यान में रखते हुए इंडिया वाटर फाउंडेशन (आईडब्ल्यूएफ) ने Gujarat की 156 नगर पालिकाओं में सीवर नेटवर्क की सफाई व्यवस्था के निरीक्षण के लिए बनाए गए इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर के लिए ‘बेस्ट कम्युनिटी इम्पैक्ट प्रोजेक्ट अवॉर्ड’ प्रदान करने की घोषणा की है.
राज्य Government के शहरी विकास और शहरी गृह निर्माण विभाग मंत्री कनुभाई देसाई के दिशा-निर्देश में अत्याधुनिक इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर का निर्माण कर टेक्नोलॉजी के उपयोग से इस व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाया गया है. राज्य की नगर पालिकाओं में सीवर नेटवर्क का रखरखाव और बेहतर तरीके से हो रहा है और पानी के पुनः उपयोग के कारण लाखों लीटर पानी को बचाने में भी सफलता मिली है. टेक्नोलॉजी के समन्वय से कामकाज का और भी अच्छी तरह से निरीक्षण संभव हो पाया है. इस प्रकार, पर्यावरण के अनुकूल शहरी विकास के विजन को सार्थक बनाया जा रहा है.
राज्य Government के इस कार्य को ध्यान में लेकर बेस्ट कम्युनिटी इम्पैक्ट प्रोजेक्ट का जूरी अवॉर्ड दिया गया है. इंडिया वाटर फाउंडेशन की ओर से 6 और 7 मार्च को New Delhi में आयोजित वाटर ट्रांसवर्सैलिटी ग्लोबल अवॉर्ड्स और कॉन्क्लेव 2026 के दौरान जीयूडीएम को ‘बेस्ट कम्युनिटी इम्पैक्ट प्रोजेक्ट अवॉर्ड’ दिया जाएगा.
–
एसके/