
New Delhi, 31 मई . आईपीएल 2026 का फाइनल मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स Bengaluru (आरसीबी) और Gujarat टाइटंस (जीटी) के बीच Sunday को खेला जाएगा. इस महामुकाबले की मेजबानी Ahmedabad का Narendra Modi क्रिकेट स्टेडियम करेगा. जीटी का अपने घरेलू मैदान पर रिकॉर्ड शानदार रहा है.
Gujarat टाइटंस ने Ahmedabad के इस मैदान पर अब तक 22 मुकाबले खेले हैं. इसमें से टीम को 15 में जीत मिली है. आईपीएल 2026 में जीटी ने Narendra Modi क्रिकेट स्टेडियम में खेले 7 मुकाबलों में से 5 में जीत दर्ज की है, जबकि 2 में टीम को हार का सामना करना पड़ा है. Gujarat टाइटंस ने आईपीएल का पहला खिताब इसी मैदान पर साल 2022 में Rajasthan रॉयल्स को हराकर जीता था. वहीं, साल 2023 में जीटी ने दूसरे क्वालीफायर में Mumbai इंडियंस को हराकर फाइनल का टिकट भी हासिल किया था.
आईपीएल 2026 में Ahmedabad के इस ग्राउंड पर आरसीबी और जीटी की एक बार भिड़ंत हो चुकी है, जहां Gujarat टाइटंस के गेंदबाजों ने शानदार गेंदबाजी करते हुए रॉयल चैलेंजर्स Bengaluru की पूरी टीम को सिर्फ 155 रनों पर ढेर कर दिया था. अरशद खान और राशिद की गेंदबाजी का जादू चला था, जबकि जेसन होल्डर भी कारगर साबित हुए थे. वहीं, बल्लेबाजी में शुभमन गिल ने सिर्फ 18 गेंदों में 43 रनों की दमदार पारी खेली थी, जबकि जोस बटलर ने 19 गेंदों में 39 रन बनाए थे.
वहीं, आरसीबी का रिकॉर्ड Ahmedabad में मिलाजुला रहा है. टीम ने इस ग्राउंड पर अब तक कुल 8 मुकाबले खेले हैं, जिसमें से टीम को 4 में जीत नसीब हुई है. वहीं, 4 मुकाबलों में रॉयल चैलेंजर्स Bengaluru को हार झेलनी पड़ी है. Narendra Modi क्रिकेट स्टेडियम में जीटी के खिलाफ आरसीबी ने 2 मैच खेले हैं.
एक मुकाबले में आरसीबी को जीत मिली है, तो एक में हार का सामना करना पड़ा है. हालांकि, आरसीबी ने पिछले सीजन 18 साल का सूखा खत्म करते हुए इसी मैदान पर आईपीएल की ट्रॉफी को पहली बार अपने नाम किया था. फाइनल में टीम ने पंजाब किंग्स को 6 रनों से हराया था.
–
एसएम/एएस