जीएसटी कलेक्शन नवंबर में बढ़कर 1.70 लाख करोड़ रुपए रहा

New Delhi, 1 दिसंबर . गुड्स सर्विसेज टैक्स (GST) कलेक्शन नवंबर में बढ़कर 1,70,276 करोड़ रुपए रहा है. इसमें सालाना आधार पर 0.7 प्रतिशत की बढ़त देखी गई है. पिछले साल समान अवधि में यह 1,69,016 करोड़ रुपए था. यह जानकारी Government की ओर से Monday को दी गई.

इससे पहले के महीने अक्टूबर में GST कलेक्शन 1,95,936 करोड़ रुपए रहा था.

नवंबर के GST कलेक्शन में सेंट्रल गुड्स सर्विसेज टैक्स (सीGST) का हिस्सा 34,843 करोड़ रुपए, स्टेट गुड्स सर्विसेज टैक्स (एसGST) का हिस्सा 42,522 करोड़ रुपए और इंटीग्रेटेड गुड्स सर्विसेज टैक्स (आईGST) का हिस्सा 92,910 करोड़ रुपए रहा है.

वहीं, सेस से आय नवंबर में 4,006 करोड़ रुपए रही है. यह पिछले साल समान अवधि में 12,950 करोड़ रुपए थी.

नवंबर में Government ने 18,196 करोड़ रुपए का GST रिफंड जारी किया है. पिछले साल समान अवधि में जारी हुए 18,954 करोड़ रुपए के रिफंड के मुकाबले इसमें 4 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई है.

रिफंड के बाद नवंबर में नेट GST कलेक्शन 1,52,079 करोड़ रुपए रहा है, जबकि पिछले साल नवंबर में यह 1,50,062 करोड़ रुपए था.

मासिक आधार पर GST कलेक्शन में गिरावट की वजह Government की ओर से 22 सितंबर से GST सुधारों को लागू करना और त्योहारी सीजन निकलने को माना जा रहा है. आमतौर पर दीपावली के बाद के महीने का GST कलेक्शन त्योहरी बिक्री न होने के कारण कम हो जाता है.

सितंबर में लागू हुए GST सुधारों के तहत Government ने स्लैब की संख्या को चार -5 प्रतिशत, 12 प्रतिशत, 18 प्रतिशत और 28 प्रतिशत से घटाकर दो – 5 प्रतिशत और 18 प्रतिशत कर दिया था. साथ ही लग्जरी गुड्स पर 40 प्रतिशत का टैक्स लगाया गया है.

वहीं, ज्यादातर वस्तुओं पर Government ने सेस समाप्त कर दिया है, जिसके कारण नवंबर में सेस आय में पिछले साल के मुकाबले बड़ी गिरावट देखने को मिली है.

एबीएस/

Leave a Comment