जीएसटी संग्रह जून में 13.9 प्रतिशत बढ़कर 1.94 लाख करोड़ रुपए रहा

New Delhi, 1 जुलाई . सकल गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स (GST) संग्रह जुलाई में सालाना आधार पर 13.9 प्रतिशत बढ़कर 1,94,812 करोड़ रुपए हो गया है. यह पिछले साल समान अवधि में 1,71,105 करोड़ रुपए पर था. यह जानकारी Government की ओर से Wednesday को जारी डेटा में दी गई.

Governmentी आंकड़ों के मुताबिक, कुल सकल GST में सीGST (सेंट्रल GST) की हिस्सेदारी 37,376 करोड़ रुपए, एसGST (स्टेट GST) की हिस्सेदारी 45,116 करोड़ रुपए और आईGST (इंटीग्रेटिड GST) की हिस्सेदारी 1,12,320 करोड़ रुपए रही है. इसमें आयात GST से प्राप्त 60,038 करोड़ रुपए भी शामिल है.

जून में GST रिफंड 32,436 करोड़ रुपए रहा है, जो कि पिछले साल समान अवधि में 25,121 करोड़ रुपए था. इसमें सालाना आधार पर 29.1 प्रतिशत की वृद्धि हुई है.

रिफंड को हटाकर जून में शुद्ध GST संग्रह 1,62,377 करोड़ रुपए रहा है, जो कि जून 2025 में 1,45,984 करोड़ रुपए था. इसमें सालाना आधार पर 11.2 प्रतिशत का इजाफा हुआ है.

वित्त वर्ष 27 की पहली तिमाही (अप्रैल-जून) में सकल GST संग्रह 6,31,699 करोड़ रुपए रहा है, जो कि पिछले साल समान अवधि में 5,82,542 करोड़ रुपए था. इसमें सालाना आधार पर 8.4 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है.

इस अवधि में Government ने 91,482 करोड़ रुपए का रिफंड जारी किया है, जिससे शुद्ध GST संग्रह 5,40,218 करोड़ रुपए रह गया है.

जून में GST संग्रह में शीर्ष पांच राज्यों में Maharashtra (9,924 करोड़ रुपए), Gujarat (4,333 करोड़ रुपए), कर्नाटक (4,118 करोड़ रुपए), तमिलनाडु (3,639 करोड़ रुपए) और उत्तर प्रदेश (3,249 करोड़ रुपए) का नाम शामिल था.

इसके अतिरिक्त, आज से नौ वर्ष पहले 1 जुलाई, 2017 को GST को पूरे देश में लागू किया गया था. इसे आजादी के बाद का अब तक का सबसे बड़ा कर सुधार माना जाता है. इसके चलते वैल्यू एडेड टैक्स (वैट), सेल्स टैक्स जैसे कई कर समाप्त हुए और देश में एक कर व्यवस्था लागू हो सकी है, जिससे देश में कारोबार करना पहले के मुकाबले काफी आसान हो गया.

–

एबीएस

Leave a Comment