
कोलकाता, 26 अप्रैल . पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के प्रचार के लिए Prime Minister Narendra Modi ने Sunday को कोलकता में एक भव्य रोड शो किया. इस रोड शो में लोगों की भव्य भीड़ देखने को मिली, लेकिन महिलाओं की भागीदारी देखकर पीएम मोदी भी गदगद हो गए.
Prime Minister मोदी के आधिकारिक social media अकाउंट से इस रोड शो में शामिल महिलाओं की कई तस्वीरों को शेयर किया गया है. तस्वीरों को शेयर करते हुए Prime Minister मोदी ने लिखा कि कोलकाता बार-बार मेरा दिल जीत लेता है. आज का रोड शो बेहद शानदार रहा. इसमें शहर की नारी शक्ति और युवा शक्ति की जोरदार भागीदारी ने इसे और खास बना दिया. यह साफ दिख रहा है कि यह महान शहर भाजपा और हमारे विकास के एजेंडे को चाहता है.
पीएम मोदी ने आगे लिखा कि कई सालों तक तृणमूल कांग्रेस ने कोलकाता में लोगों के वोट तो लिए, लेकिन काम नहीं किया. शहरी प्रशासन क्या होता है, यह टीएमसी नहीं जानती. टीएमसी सिर्फ लोगों को लूटने और डराने-धमकाने की राजनीति करती है. यही वजह है कि शहर के कई अहम बुनियादी ढांचा परियोजनाओं में देरी हुई.
Prime Minister ने कहा कि भाजपा कोलकाता और आसपास के लोगों को भरोसा दिलाती है कि उनकी Government शहरी विकास के लिए एक नई सोच लेकर आएगी. भाजपा की Government अगली पीढ़ी की जरूरतों के हिसाब से आधुनिक बुनियादी ढांचे का निर्माण करेगी और लोगों की उम्मीदों के मुताबिक विकास करेगी.
उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में भाजपा Government बनने पर स्वास्थ्य और शिक्षा जैसे क्षेत्रों को सबसे ज्यादा प्राथमिकता दी जाएगी. भाजपा Government यह सुनिश्चित करेगी कि कनेक्टिविटी बेहतर हो, सुविधाओं को आधुनिक बनाया जाए और लोगों को बेहतर बुनियादी सेवाएं मिलें. इसके साथ ही बंगाली संस्कृति और साहित्य को आने वाले समय में और अधिक लोकप्रिय बनाने की दिशा में भी काम किया जाएगा.
उन्होंने थंथानिया कालीबाड़ी में मां काली का आशीर्वाद लिया. थंथानिया कालीबाड़ी कोलकाता के सबसे पुरानी काली मंदिरों में से एक है.
Prime Minister मोदी का रोड शो के दौरान इस मंदिर में जाकर पूजा-अर्चना करने का कार्यक्रम पहले से ही तय था. Prime Minister रोड शो के दौरान फूल-माला लेकर मंदिर में पहुंचे, दर्शन किए, और मंदिर से निकलकर फिर रोड शो में शामिल हो गए.
–
एएमटी/एबीएम