गैस संकट पर सरकार की नजर, हालात नियंत्रण में : सुरेश खन्ना

Lucknow, 13 मार्च . यूपी के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि गैस का संकट अंतरराष्ट्रीय स्तर के संघर्ष के कारण उत्पन्न हुआ है. गैस की कमी नहीं है लेकिन यह पहले जितनी प्रचुर मात्रा में उपलब्ध नहीं है. लोगों की वर्तमान आवश्यकता पूरी की जा रही है. गृह मंत्री के नेतृत्व में एक कमेटी बनी है, जिसमें पेट्रोलियम मंत्री व विदेश मंत्री शामिल हैं. यह कमेटी हालात पर नजर रखे हुए है. Thursday शाम को एक बड़ा जहाज एक लाख 35 हजार मिट्रिक टन तेल लेकर आया है. छोटे देशों के लिए इतना तेल तो काफी हो जाता है.

उन्होंने कहा कि India बड़ा देश है, इसलिए यहां गैस व तेल की जरुरत ज्यादा है. यह मुद्दा राजनीति करने के लिए नहीं है बल्कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष की वजह से ये समस्या पैदा हुई है. उन्होंने कहा कि यूपी के Chief Minister भी हालात पर नजर रखे हुए हैं और कालाबाजारी को लेकर सख्त निर्देश दिए हैं. डबल इंजन की Government हर समस्या से निPatna जानती है. जब-जब Government के सामने कोई ऐसी समस्या आई, तब-तब Government ने उस समस्या से निपटा है. इसलिए चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है.

बता दें कि Prime Minister Narendra Modi ने Thursday को कहा था कि ईरान युद्ध के कारण तेल और गैस सप्लाई में आई रुकावटों के बीच Government देश की एनर्जी सिक्योरिटी को सुरक्षित रखने के लिए हर मुमकिन कोशिश कर रही है. Government ने एनर्जी सेक्टर में India को आत्मनिर्भर बनाने के लिए पूरी तरह से काम किया है, जिससे देश को भारी बचत हुई है. उन्होंने कहा कि 2014 से पहले India के पास स्ट्रेटेजिक पेट्रोलियम रिजर्व के लिए बहुत कम स्टोरेज कैपेसिटी थी. अब, हमारे पास काफी रिजर्व स्टाक है.

पीएम मोदी ने कहा कि Government यह सुनिश्चित करने के लिए दृढ़ है कि दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में युद्धों के कारण India के नागरिकों को किसी भी समस्या का सामना न करना पड़े. इस बीच, पेट्रोलियम व प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने कहा कि Government द्वारा निर्बाध ऊर्जा आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए सभी कदम उठाए जा रहे हैं. हर दिन 50 लाख एलपीजी सिलेंडर वितरित किए जा रहे हैं, इसलिए उपभोक्ताओं को रसोई गैस की पैनिक बुकिंग से बचना चाहिए.

एसडी/पीएम

Leave a Comment