असम में 1,000 से अधिक जर्जर पुलों को आरसीसी पुलों से बदलेगी सरकार: सीएम सरमा

गुवाहाटी, 14 अगस्त . असम के Chief Minister हिमंत बिस्वा सरमा ने Friday को कहा कि राज्य Government 1,000 से अधिक लकड़ी और जर्जर पुलों को हर मौसम में सुरक्षित और टिकाऊ आरसीसी (रेनफोर्स्ड सीमेंट कंक्रीट) पुलों में बदलने की बड़ी पहल कर रही है.

उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य राज्य में सड़क संपर्क को मजबूत करना और लोगों तक Governmentी सेवाओं तथा कल्याणकारी योजनाओं की पहुंच तेज करना है.

सरमा ने कहा, “पूरे असम में हम 1,000 से अधिक लकड़ी और जर्जर पुलों को हर मौसम में सुरक्षित आरसीसी पुलों में बदल रहे हैं. इससे संपर्क व्यवस्था मजबूत होगी और लोगों तक कल्याणकारी योजनाओं की पहुंच तेज होगी.”

Chief Minister ने Friday को अपने विधानसभा क्षेत्र में ऐसे ही एक नवनिर्मित पुल का उद्घाटन किया. उन्होंने कहा कि इससे रोजाना इस मार्ग का इस्तेमाल करने वाले हजारों यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

पुराने और कमजोर पुलों के कारण खासकर मानसून के दौरान कई इलाकों में आवागमन प्रभावित होता है. आरसीसी पुलों के निर्माण से एंबुलेंस, स्कूली वाहनों, सार्वजनिक परिवहन और व्यावसायिक वाहनों की आवाजाही अधिक सुरक्षित और सुगम होने की उम्मीद है.

सरमा ने कहा कि बेहतर संपर्क व्यवस्था से दूरदराज और ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोगों तक स्वास्थ्य, शिक्षा और अन्य जरूरी Governmentी सेवाओं की पहुंच भी बेहतर होगी.

यह कार्यक्रम राज्य Government के व्यापक बुनियादी ढांचा विकास अभियान का हिस्सा है. असम में भारी बारिश, बाढ़ और नदी कटाव के कारण परिवहन ढांचे को अक्सर नुकसान पहुंचता है. ऐसे में जर्जर पुलों को बदलने की पहल को महत्वपूर्ण माना जा रहा है.

राज्य Government पुराने, क्षतिग्रस्त और महत्वपूर्ण संपर्क मार्गों पर स्थित पुलों को प्राथमिकता देते हुए इस कार्यक्रम को विभिन्न हिस्सों में आगे बढ़ाएगी.

डीएससी

Leave a Comment