
Patna, 24 अप्रैल . बिहार के Chief Minister सम्राट चौधरी ने Friday को बिहार विधानसभा के विशेष सत्र में विश्वास प्रस्ताव पेश किया. विश्वास मत पर Government का पक्ष रखते हुए कहा कि बिहार में सुशासन स्थापित करने का काम पिछले 21 सालों से चल रहा है.
उन्होंने आश्वस्त करते हुए कहा कि जिस प्रकार नीतीश कुमार ने ‘थ्री सी’ यानी क्राइम, करप्शन और कम्युनलिज्म से समझौता नहीं किया, उसी तरह आगे भी इन तीन सी से समझौता नहीं होगा. उन्होंने लालू यादव की पाठशाला से निकलने के आरोपों पर जवाब देते हुए कहा कि यह सत्ता किसी की बपौती नहीं है. उन्होंने कहा कि लालू यादव अगर मुझे जेल नहीं भेजते तो आज Chief Minister नहीं बनता.
उन्होंने कहा कि वे लालू यादव के शासनकाल में हुए अत्याचारों के कारण ही राजनीति में आए. उन्होंने कहा कि उनका Political सफर संघर्ष और अन्याय के विरुद्ध आवाज उठाने से शुरू हुआ था. सम्राट ने कड़े शब्दों में कहा कि राजद के कुशासन का विरोध करना ही उनकी राजनीति का मूल आधार रहा है.
विपक्ष के महिला आरक्षण को लेकर सीएम सम्राट चौधरी ने कहा कि सदन में देख लीजिए, दो-तिहाई से अधिक ओबीसी और दलित वर्ग से महिला विधायक हैं. महिलाओं का सम्मान करना होगा. महिलाओं के खिलाफ कोई भी गलत नजर डालेगा, तो उसे पाताल से भी खोजकर निकाल लिया जाएगा. उन्होंने बिहार और सदन को आश्वस्त करते हुए कहा कि तीन चीजें, ब्लॉक, अंचल और थाना को अब सीएमओ देखा करेगा.
उन्होंने विपक्ष पर कटाक्ष करते हुए कहा कि लालू यादव सबसे कम उम्र के Chief Minister बने लेकिन बिहार को लूट लिया. उनके राज में बिहार की क्या दुर्दशा थी? यह जनता जानती है. नीतीश कुमार को कोई न राजनीति से हटा सकता है और न ही दिल से हटा सकता है. नीतीश कुमार हमेशा कहते थे कि अब आप लोगों को बिहार संभालना होगा.
सम्राट चौधरी ने साफ तौर पर कहा कि मेरे पास विकास के अलावा कोई काम नहीं है. उन्होंने कई विकास योजनाओं की भी जानकारी दी. Chief Minister सम्राट चौधरी ने लोगों को आश्वस्त करते हुए कहा कि बिहार में तेजी से औद्योगिक विकास हो सके इसको लेकर काम करना है. उन्होंने साफ तौर पर कहा कि कोई गलतफहमी में न रहे. भाजपा और एनडीए एक हैं. नीतीश कुमार नहीं होते तो लालू यादव नेता ही नहीं बनते.
उन्होंने कहा कि बिहार के विकास और समृद्धि के लिए काम करना है. बिहार के किसानों की आय बढ़ाने को लेकर लगातार काम हो रहे हैं. कोसी अब अभिशाप नहीं है, कोसी नदी को हमें वरदान बनाना है. उन्होंने यह भी घोषणा करते हुए कहा कि Governmentी स्कूल में अधिकारी और मंत्री के भी बच्चे पढ़ें, ऐसी व्यवस्था करनी है. उन्होंने Prime Minister Narendra Modi, पूर्व Chief Minister नीतीश कुमार का आभार जताया.
–
एमएनपी/एएस