जरूरतमंदों के इलाज और मकान की व्यवस्था कराएगी सरकार: सीएम योगी

गोरखपुर, 27 जून . Chief Minister योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर प्रवास के दौरान लगातार दूसरे दिन Saturday सुबह गोरखनाथ मंदिर में आयोजित जनता दर्शन में लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं. इस दौरान उन्होंने आवास के लिए जरूरतमंद लोगों को आवास दिलाने और गंभीर बीमारियों से पीड़ितों के इलाज में भरपूर आर्थिक सहायता देने का आत्मीय भरोसा देते हुए कहा कि जरूरतमंदों के इलाज और मकान की व्यवस्था Government कराएगी.

जनता दर्शन के दौरान Chief Minister ने करीब 200 लोगों से मुलाकात की. महंत दिग्विजयनाथ स्मृति भवन के सामने बैठाए गए लोगों तक Chief Minister खुद पहुंचे और एक-एक कर उनकी समस्याओं को सुना. उनके प्रार्थना पत्र लिए और निस्तारण के लिए संबंधित प्रशासनिक व Police अधिकारियों को संदर्भित कर निर्देशित किया कि सभी समस्याओं का निस्तारण समयबद्ध, निष्पक्ष और प्रभावी होना चाहिए.

इस अवसर पर सीएम ने लोगों से कहा कि Government हर जरूरतमंद और पात्र व्यक्ति को कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाने तथा हर समस्या के प्रभावी निस्तारण के लिए संकल्पित है. Chief Minister ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे जन समस्याओं पर संवेदनशीलता दिखाएं.

जनता दर्शन में एक महिला ने सीएम योगी से कहा कि उनके पास रहने के लिए अपना मकान नहीं है. Chief Minister ने आश्वस्त किया कि उन्हें Government की योजना के तहत आवास दिलाया जाएगा. हर बार की तरह इस बार भी कुछ लोग इलाज के लिए आर्थिक मदद की गुहार लेकर आए थे. Chief Minister ने उन्हें भरोसा दिया कि धन के अभाव में किसी का इलाज नहीं रुकेगा. एम्स दिल्ली में इलाज कर रही महिला को सीएम ने राहत कोष से आर्थिक सहायता देने का आश्वासन दिया. एक अन्य महिला की इलाज संबंधी समस्या सुनने के बाद उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि उनके इलाज की व्यवस्था गोरखपुर एम्स या बीआरडी मेडिकल कॉलेज में की जाए.

जमीन कब्जा किए जाने से संबंधी शिकायतों पर Chief Minister ने Police को निर्देश दिया कि यदि कोई दबंग किसी की जमीन कब्जा कर रहा हो तो उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए. जनता दर्शन में परिजनों के साथ आए बच्चों को Chief Minister योगी आदित्यनाथ ने खूब दुलारा और आशीर्वाद दिया. साथ ही उन्हें पढ़ने के लिए प्रेरित करते हुए चॉकलेट दीं. Chief Minister ने परिजनों से कहा कि वे अपने बच्चों को स्कूल जरूर भेजें.

एएस/

Leave a Comment