मतदाताओं के अधिकार को कमजोर कर रही सरकार: प्रियंका चतुर्वेदी

New Delhi, 9 दिसंबर . संसद का शीतकालीन सत्र में Tuesday को राज्यसभा में राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम और Lok Sabha में चुनाव सुधारों पर चर्चा हो रही है. शिवसेना (यूबीटी) सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने इस चर्चा को महत्वपूर्ण बताते हुए Government पर आरोप लगाया कि वे मतदाताओं के अधिकार को कमजोर कर रही है.

शिवसेना (यूबीटी) सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने से बात करते हुए कहा, “यह अच्छी बात है कि एसआईआर (विशेष गहन पुनरीक्षण) पर चर्चा हो रही है. जिस तरह से बीएलओ के साथ बर्ताव किया जा रहा है, लोगों के वोटिंग अधिकारों को कमजोर किया जा रहा है और वोटर्स को गलत तरीके से जोड़ा या हटाया जा रहा है, इन मुद्दों पर ध्यान देने की जरूरत है. Lok Sabha में Lok Sabha के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी इस मुद्दे को उठाएंगे, जैसा कि उन्होंने लगातार किया है.”

India के राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम के 150 साल पूरे होने पर हो रही विशेष चर्चा को लेकर उन्होंने कहा, “सत्र की शुरुआत में कहा गया था कि सांसद वंदे मातरम या जय हिंद जैसे नारे नहीं लगा सकते. इससे ज्यादा देश विरोधी काम और कोई नहीं हो सकता. मैंने अपनी पार्टी लीडरशिप के साथ मिलकर तुरंत चेयरपर्सन को इस नोटिफिकेशन को वापस लेने के लिए लिखा और हमें भरोसा दिलाया गया कि इसे रद्द कर दिया जाएगा.”

शिवसेना (यूबीटी) सांसद ने कहा, “आजकल इतिहास के कुछ नए पन्नों की व्याख्या की जा रही है. वंदे मातरम हमारे देश की आत्मा है. यह एक ऐसा नारा है जिसने देश को एकजुट किया है, इतिहास बनाया है और हमारे उन सैनिकों को भी प्रेरित किया है जिन्होंने अपनी जान कुर्बान कर दी. इसका सम्मान न करने से ज्यादा देश विरोधी कुछ भी नहीं हो सकता.”

इंडिगो फ्लाइट में देरी और कैंसिलेशन पर प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा, “मुझे बहुत निराशा हुई. उन्हें (इंडिगो को) जवाबदेह ठहराने के बजाय उनका बचाव किया गया, जबकि बार-बार फ्लाइट कैंसिल होने की वजह से यात्रियों को एयरपोर्ट पर गंभीर दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. डीजीसीए और नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने कोई कार्रवाई नहीं की है. नियमों का बार-बार उल्लंघन किया गया है. आज जनता इस Government से न्याय या जवाबदेही की उम्मीद नहीं कर सकती. यह राष्ट्रीय दुर्भाग्य की बात है.”

एससीएच/वीसी

Leave a Comment