
New Delhi, 1 दिसंबर . संसद के शीतकालीन सत्र की शुरुआत से पहले विपक्ष ने Government को घेरने की कोशिश की है. कांग्रेस सांसद सुखदेव भगत ने Government पर अपनी जिम्मेदारियों से भागने के आरोप लगाए. उन्होंने चुनाव आयोग पर भी सवाल उठाए हैं. कांग्रेस सांसद सुखदेव भगत ने शीतकालीन सत्र की अवधि को लेकर सवाल उठाए.
कांग्रेस सांसद सुखदेव भगत ने शीतकालीन सत्र की अवधि को लेकर सवाल उठाए. उन्होंने से बातचीत में कहा कि Government ने अपनी जिम्मेदारी को भी संकीर्ण बना दिया है. ऐसा लगता है कि Government ने इतना छोटा शीतकालीन सत्र बुलाकर अपनी जिम्मेदारियों से पल्ला झाड़ लिया है. यह साफ है कि Government जवाबदेही से बच रही है.
उन्होंने एसआईआर की बात करते हुए कहा कि Government अपनी हठधर्मिता पर कायम रही है. आज भी ऐसा लगता है कि चुनाव आयोग न निष्पक्ष है और न स्वतंत्र है. वह भाजपा Government के निर्देश पर काम कर रहा है. हम चाहते हैं कि संसद में एसआईआर के मुद्दे पर गहन चर्चा हो. Government इसकी आड़ में अपनी ईमानदारी से भाग रही है. हम चाहते हैं कि छोटे सत्र का भी पूरी तरह से सद्उपयोग हो.
सुखदेव भगत ने कहा कि विपक्ष दुश्मन नहीं है, बल्कि यह लोकतंत्र की खूबी है. हमारे संविधान में भी चेक एंड बैलेंस जैसी बातें हैं. उन्होंने कहा, “मैं समझता हूं कि सकारात्मक चीजों को लेकर हम बातचीत चाह रहे हैं, तो Government को भी इसे अच्छे तरीके से लेना चाहिए. सत्र का सद्उपयोग हो. हम यही चाहते हैं.”
राज्यसभा में भाषण के दौरान ‘जय हिंद’ और ‘वंदे मातरम’ जैसे नारे लगाने पर रोक लगाने वाली एडवाइजरी को लेकर कांग्रेस सांसद सुखदेव भगत ने कहा, “मेरा मानना है कि संसद की गरिमा बनाए रखनी चाहिए. मुझे ऐसा लगता है कि जब Prime Minister Narendra Modi समेत मंत्री सदन में आते हैं, तो यह कोई Political मंच नहीं बल्कि संसद ही होती है.”
—
डीसीएच