सरकार ने दो साल में ‘पारदर्शी और जवाबदेही’ का मॉडल स्थापित किया: अरुण चतुर्वेदी

jaipur, 13 दिसंबर . Chief Minister भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में Rajasthan Government के दो साल पूरे हो गए हैं. इस अवसर पर Rajasthan वित्त आयोग के प्रमुख अरुण चतुर्वेदी ने Government के कामकाज की सराहना की और उपलब्धियों को गिनाया है.

Rajasthan वित्त आयोग के प्रमुख अरुण चतुर्वेदी ने से बातचीत में कहा कि राज्य Government ने दो साल में ‘पारदर्शी और जवाबदेही’ का मॉडल स्थापित किया है. उन्होंने कहा, “जिन संकल्पों को लेकर भाजपा की Government चली, उनमें से प्राथमिकता के आधार पर दो साल में लगभग 70 प्रतिशत को पूरा किया जा चुका है. कांग्रेस के पिछले पांच साल के शासन में पानी-बिजली और कानून व्यवस्था खराब थी और अक्सर परीक्षाओं में पेपर लीक हो रहे थे. भाजपा Government ने प्राथमिकता के साथ इन चारों विषयों पर काम शुरू किया.”

उन्होंने कहा कि लंबे समय से किसानों की मांग बिजली की समस्या को लेकर थी. आज 22 जिलों के किसानों को खेतों में सिंचाई के लिए दिन के समय बिजली पहुंचाई जाती है.

Rajasthan वित्त आयोग के प्रमुख ने आगे कहा, “राज्य की कानून व्यवस्था में सुधार आया है, जिसके बारे में आंकड़े स्पष्ट बताते हैं. पेपर लीक के मामलों में Government ने कार्रवाई की. इसके बाद सभी परीक्षाओं को सफलतापूर्वक कराया गया. छात्रों के लिए परीक्षा से इंटरव्यू तक Government ने विशेष तौर पर सालभर का कलेंडर जारी किया और सख्ती के साथ इसका पालन किया है.”

इस बीच, अरुण चतुर्वेदी ने कांग्रेस पर किसानों के विरोध प्रदर्शन को लेकर दबाव बनाने की तरकीब अपनाने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा, “भाजपा Government के खिलाफ एक प्रेशर ग्रुप काम करता था, जिसमें कांग्रेस पार्टी भी शामिल है. ये लोग Rajasthan में भी भाजपा Government के खिलाफ काम कर रहे हैं.

दिल्ली में कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन पर उन्होंने कहा, “Rajasthan में कांग्रेस के नेता कह रहे हैं कि साधनों की व्यवस्था होती है तो 50 हजार कार्यकर्ता जुटाएंगे. इस पार्टी की क्या स्थिति है, यह दिल्ली की रैली से समझ आ जाएगा.”

डीसीएच/डीकेपी

Leave a Comment