
भुवनेश्वर, 10 दिसंबर . Odisha के Chief Minister मोहन चरण माझी ने संकेत दिया है कि कटक में स्थित बाराबती स्टेडियम की क्षमता में बड़े विस्तार का प्रस्ताव अभी राज्य Government के विचाराधीन है. सीएम ने बताया कि इस संबंध में Odisha क्रिकेट एसोसिएशन (ओसीए) ने राज्य Government को एक प्रस्ताव दिया है. इस स्टेडियम में 45,000 दर्शकों के बैठने की क्षमता है.
Chief Minister ने कहा, “हमारी Government ने इस मामले पर विचार किया है. ओसीए और लोगों से बाराबती स्टेडियम के विस्तार और आधुनिकीकरण के बारे में एक प्रस्ताव मिला है. राज्य Government इस संबंध में बहुत जल्द फैसला करेगी.”
उन्होंने क्रिकेट मैच के सुचारू और बिना किसी परेशानी के आयोजन के लिए ओसीए के अधिकारियों, जिला प्रशासन, Police और राज्य Government के संबंधित विभागों को भी धन्यवाद दिया.
India ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ कटक मे खेले गए पहले टी20 मुकाबले को India ने अपने नाम किया. इस शानदार जीत के बाद सीएम माझी ने social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर भारतीय टीम को बधाई देते हुए लिखा था, “साउथ अफ्रीका पर शानदार जीत के लिए टीम इंडिया को बधाई. इस मुकाबले के दौरान जो जुनून और खेल भावना दिखाई दी, वह सच में प्रेरणादायक थी. बाराबती यादगार क्रिकेट के पलों का मंच रहा है. इस मुकाबले के दौरान स्टेडियम को फिर से जोश में देखना उस शानदार विरासत को फिर से जीने जैसा लगा.”
उन्होंने आगे कहा, “इस इवेंट को आसान और यादगार बनाने वाले इंतजामों की खास तारीफ. एडमिनिस्ट्रेशन, स्पोर्ट्स बॉडीज और वॉलंटियर्स की मिलकर की गई कोशिशों ने वहां मौजूद सभी लोगों के लिए एक शानदार अनुभव सुनिश्चित किया. यह Odisha और India के लिए गर्व का पल है. शाबाश, टीम इंडिया.”
India ने Tuesday को बाराबती स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट खोकर 175 रन बनाए. India की तरफ से हार्दिक पंड्या ने 59 रन की नाबाद पारी खेली.
इसके जवाब में साउथ अफ्रीकी टीम महज 12.3 ओवरों में ही सिमट गई. साउथ अफ्रीका के लिए देवाल्ड ब्रेविस ने सर्वाधिक 22 रन बनाए. India की ओर से अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती और अक्षर पटेल ने 2-2 विकेट हासिल किए.
–
आरएसजी