
Lucknow, 20 अप्रैल . भाजपा के वरिष्ठ नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए कहा कि महिला आरक्षण के खिलाफ विपक्षी दलों का जाना उनके लिए Political आपदा साबित होगा.
Lucknow में से बातचीत में भाजपा नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि महिला आरक्षण के खिलाफ जो यह लिंचिंग लॉबी है, उसके लिए यह एक टेक्निकल डिफीट है. यह कांग्रेस और Samajwadi Party समेत विपक्षी दलों के लिए पॉलिटिकल डिजास्टर साबित होगा.
उन्होंने कहा कि विपक्षी दलों के लोगों को अच्छी तरह एहसास है कि इस टेक्निकल डिफीट पर जश्न मनाने की उनकी यह लम्हों की खुशी उन्हें दशकों तक जख्म देगी.
भाजपा नेता ने विपक्ष पर नकारात्मकता फैलाने का आरोप लगाते हुए कहा कि नारी सशक्तीकरण के मिशन पर नकारात्मकता का तड़का लगाकर आप खुशी मना रहे हैं. आपको लग रहा है कि आपने कोई बहुत बड़ा तीर मार लिया है, लेकिन मैं इसे हार नहीं मानता. यह केवल स्थगित हुआ है. बिल अभी कोरेंटाइन में है.
उन्होंने भरोसा जताते हुए कहा कि Narendra Modi के नेतृत्व में नारी सशक्तीकरणका मिशन पूरी ताकत के साथ आगे बढ़ेगा.
कांग्रेस का जिक्र करते हुए भाजपा नेता ने कहा कि मुझे अफसोस के साथ कहना पड़ता है कि कांग्रेस पार्टी के गुलाम गवाह इस बात को समझ नहीं रहे कि कांग्रेस एक नॉन-परफॉर्मिंग पार्टी बन चुकी है. उसमें न अंदर कोई भाव बचा है, न बाहर कोई मोल बचा है. वह खुद डूब रही है और अपने साथियों को भी डुबो रही है.
Samajwadi Party को लेकर उन्होंने कहा कि कांग्रेस की गुलाम गवाह बनकर Samajwadi Party अपना बिस्तर गोल करने और खटिया खड़ी करने में लगी हुई है. कांग्रेस की स्थिति अब ऐसी हो गई है कि न घर की है, न घाट की.
पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा नेता ने कहा कि ममता बनर्जी के कुशासन पर जनता ने ‘नो एंट्री’ का बोर्ड लगा दिया है. ममता दीदी ने ‘मा, माटी, मानुष’ का नारा देकर जनादेश लिया था, लेकिन उनकी Government में मां के साथ छल, मानुष के साथ बेईमानी और माटी के साथ विश्वासघात हुआ.
–
डीकेएम/वीसी