नीति आयोग के सदस्य बनाए जाने पर गोबर्धन दास ने प्रधानमंत्री मोदी का किया धन्यवाद

New Delhi, 25 अप्रैल . Prime Minister Narendra Modi के नेतृत्व वाली केंद्र Government ने नीति आयोग के ढांचे में बड़ा बदलाव किया और उपाध्यक्ष एवं सदस्य नियुक्त किए.

केंद्र ने दक्षिण दिनाजपुर के बालुरघाट से भाजपा विधायक और प्रख्यात अर्थशास्त्री अशोक लाहिड़ी को नीति आयोग का उपाध्यक्ष बनाया, जबकि जाने-माने इम्यूनोलॉजिस्ट गोबर्धन दास को इस संस्था का सदस्य नियुक्त किया गया. इसे लेकर गोबर्धन दास ने पीएम मोदी का धन्यवाद किया.

गोबर्धन दास ने social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा कि आज मेरे जीवन का बहुत अहम दिन है. मैं Prime Minister Narendra Modi का दिल से धन्यवाद करता हूं कि उन्होंने मुझे नीति आयोग के सदस्य के रूप में सेवा करने का अवसर प्रदान किया है.

उन्होंने कहा कि मैं एक पश्चिम बंगाल के सुदूर गांव के दलित वर्ग के एक आम किसान परिवार का बेटा हूं. बचपन से ही मिट्टी की खुशबू, मेहनत की कीमत और संघर्ष की सच्चाई मेरी जिंदगी का मुख्य अंग रही है. आज की जिम्मेदारी मेरे लिए सिर्फ एक पद नहीं है, यह मुझ जैसे अनगिनत आम लोगों के सपनों, उम्मीदों और विश्वासों की झलक है.

उन्होंने आगे कहा कि मेरा पक्का मानना ​​है कि देश के संपूर्ण विकास के लिए दूर-दराज के इलाकों, किसान समुदाय और आम लोगों की जिंदगी की गुणवत्ता में सुधार लाना बहुत जरूरी है. इस उद्देश्य के लिए मैं Prime Minister के मार्गदर्शन में ईमानदारी, लगन और पूरी जिम्मेदारी के साथ काम करने का वादा करता हूं.

गोबर्धन दास ने कहा कि Prime Minister मोदी की दूर की सोच वाली नेतृत्व में देश की तरक्की के इस सफर में थोड़ा सा भी योगदान दे पाना मेरे लिए गर्व की बात है. मैं सभी का आशीर्वाद और सहयोग चाहता हूं.

डीकेपी/

Leave a Comment