झारखंड: महिला से दुष्कर्म और अप्राकृतिक यौनाचार के मामले में बोकारो स्टील के जीएम गिरफ्तार

बोकारो, 17 दिसंबर . Jharkhand स्थित बोकारो स्टील प्लांट (बीएसएल) के एक जनरल मैनेजर कौस्तुभ बसु को दुष्कर्म और अप्राकृतिक यौनाचार के मामले में छत्तीसगढ़ की Police ने Wednesday को गिरफ्तार कर लिया. उनके खिलाफ भिलाई निवासी एक महिला ने शिकायत दर्ज कराई है.

Police सूत्रों के अनुसार, छत्तीसगढ़ Police की एक टीम स्थानीय Police के सहयोग से बोकारो पहुंची थी. आरोपी अधिकारी सेक्टर-5 स्थित अपने आवास में रहे थे. आवश्यक कानूनी औपचारिकताओं के बाद आरोपी को गिरफ्तार किया गया.

गिरफ्तारी के बाद आरोपी को बोकारो सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका चिकित्सीय परीक्षण कराया गया.

सेक्टर-6 थाना प्रभारी संगीता कुमारी ने बताया कि गिरफ्तारी पूरी तरह कानूनी प्रक्रिया के तहत की गई है और स्थानीय Police ने छत्तीसगढ़ Police को आवश्यक सहयोग प्रदान किया.

मेडिकल जांच के उपरांत छत्तीसगढ़ Police आरोपी को अपने साथ भिलाई ले गई, जहां मामले से जुड़ी आगे की कार्रवाई की जाएगी.

बताया जा रहा है कि कौस्तुभ बसु पूर्व में भिलाई स्टील प्लांट में भी पदस्थापित रह चुके हैं. आरोप लगाने वाली महिला ने भिलाई में उनके खिलाफ दुष्कर्म और अप्राकृतिक यौनाचार से संबंधित प्राथमिकी दर्ज कराई थी.

मामले की जांच के दौरान सामने आए साक्ष्यों और तथ्यों के आधार पर Police ने गिरफ्तारी का कदम उठाया.

Police अधिकारियों का कहना है कि मामला संवेदनशील और गंभीर प्रकृति का है. सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए निष्पक्ष और गहन जांच की जा रही है. आरोपी को संबंधित न्यायालय में पेश किया जाएगा, जहां से आगे की न्यायिक प्रक्रिया तय होगी.

इस पूरे घटनाक्रम को लेकर बोकारो स्टील प्लांट प्रबंधन की ओर से फिलहाल कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है. वहीं, Police ने स्पष्ट किया है कि कानून के दायरे में रहकर सभी आवश्यक कदम उठाए जाएंगे और जांच पूरी होने के बाद ही मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी.

एसएनसी/एमएस

Leave a Comment