ग्लैमरस अंदाज और दमदार किरदार… कीर्ति कुल्हारी और जेनिफर विंगेट लाखों दिलों पर करती हैं राज

New Delhi, 29 मई . 30 मई… कैलेंडर में दर्ज सिर्फ एक तारीख नहीं है, बल्कि यह दिन मनोरंजन जगत की दो ऐसी अभिनेत्रियों का जन्मदिन भी है जिन्होंने अपने टैलेंट, खूबसूरती और दमदार किरदारों से इंडस्ट्री में खास पहचान बनाई. हम बात कर रहे हैं कीर्ति कुल्हारी और जेनिफर विंगेट की. दोनों का जन्म 30 मई 1985 को हुआ था. एक तरफ कीर्ति कुल्हारी ने फिल्मों और ओटीटी की दुनिया में अपनी अलग छाप छोड़ी तो वहीं जेनिफर विंगेट टीवी इंडस्ट्री की सबसे लोकप्रिय और स्टाइलिश अभिनेत्रियों में गिनी जाती हैं.

कीर्ति कुल्हारी का नाम उन अभिनेत्रियों में लिया जाता है जिन्होंने हमेशा अलग और मजबूत किरदारों को चुना. Rajasthan के झुंझुनू में जन्मी कीर्ति ने अपने करियर की शुरुआत साल 2010 में फिल्म ‘खिचड़ी: द मूवी’ से की थी. हालांकि उन्हें असली पहचान फिल्म ‘शैतान’ से मिली. इसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा और ‘पिंक’, ‘उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक’, ‘मिशन मंगल’, ‘इंदु Government’ और ‘क्रिमिनल जस्टिस’ जैसी फिल्मों और वेब सीरीज में शानदार अभिनय किया.

ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी कीर्ति कुल्हारी ने अपनी अलग पहचान बनाई. वेब सीरीज ‘फोर मोर शॉट्स प्लीज!’ और ‘ह्यूमन’ में उनके अभिनय को काफी पसंद किया गया. दर्शकों को उनका बोल्ड और कॉन्फिडेंट अंदाज खूब पसंद आता है. यही वजह है कि आज कीर्ति लाखों लोगों की पसंदीदा Actress बन चुकी हैं.

अगर उनकी निजी जिंदगी की बात करें तो कीर्ति ने साल 2016 में Actor साहिल सहगल से भूटान में शादी की थी. दोनों की शादी काफी चर्चित रही, लेकिन साल 2021 में दोनों ने अलग होने का फैसला लिया. कीर्ति ने तलाक के बाद खुलकर कहा था कि यह फैसला उनके आत्मसम्मान और पर्सनल ग्रोथ के लिए जरूरी था. फिलहाल उनका नाम Actor राजीव सिद्धार्थ के साथ जोड़ा जाता है और दोनों की तस्वीरें social media पर अक्सर चर्चा में रहती हैं.

वहीं, जेनिफर उन अभिनेत्रियों में शामिल हैं जिन्होंने छोटे पर्दे पर अपने अभिनय से अलग मुकाम हासिल किया. Mumbai में जन्मी जेनिफर ने बहुत छोटी उम्र में ही अभिनय की दुनिया में कदम रख दिया था. उन्होंने बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट फिल्म ‘अकेले हम अकेले तुम’ से करियर की शुरुआत की. इसके बाद वह कई फिल्मों में नजर आईं, लेकिन उन्हें असली पहचान टीवी इंडस्ट्री से मिली.

‘शाका लाका बूम बूम’, ‘कसौटी जिंदगी की’, ‘दिल मिल गए’, ‘सरस्वतीचंद्र’, ‘बेहद’ और ‘बेपनाह’ जैसे सुपरहिट शोज ने जेनिफर को घर-घर में मशहूर बना दिया. खासतौर पर ‘बेहद’ में माया के किरदार ने उनकी लोकप्रियता को नई ऊंचाई दी. जेनिफर सिर्फ खूबसूरत ही नहीं बल्कि बेहद शानदार Actress भी हैं. उनके एक्सप्रेशंस और स्क्रीन प्रेजेंस के लाखों लोग दीवाने हैं.

जेनिफर ने टीवी के साथ-साथ ओटीटी की दुनिया में भी कदम रखा और वेब सीरीज ‘कोड एम’ में अपने अभिनय से दर्शकों का दिल जीत लिया. उन्हें कई बड़े पुरस्कार भी मिल चुके हैं और वह टीवी इंडस्ट्री की सबसे ज्यादा फीस लेने वाली अभिनेत्रियों में शामिल हैं.

जेनिफर की निजी जिंदगी भी काफी चर्चा में रही. Actor करण सिंह ग्रोवर के साथ उनकी लव स्टोरी टीवी इंडस्ट्री की चर्चित कहानियों में से एक रही. दोनों की मुलाकात शो के सेट पर हुई थी और धीरे-धीरे दोनों करीब आ गए. साल 2012 में दोनों ने शादी कर ली, लेकिन यह रिश्ता ज्यादा समय तक नहीं चल पाया और दोनों अलग हो गए. तलाक के बाद जेनिफर ने खुद को संभाला और अपने करियर पर पूरा फोकस किया. आज वह अपनी सिंगल लाइफ को खुलकर एंजॉय कर रही हैं.

पीआईएम/डीकेपी

Leave a Comment