यूपीएससी की तैयारी कर रही युवती ने रिश्तेदार पर लगाया शादी का झांसा देकर तीन साल तक रेप का आरोप

ग्वालियर, 3 जुलाई . Madhya Pradesh के ग्वालियर में सिविल सेवा (यूपीएससी) परीक्षा की तैयारी कर रही 21 वर्षीय युवती ने अपने ही एक रिश्तेदार पर शादी का झांसा देकर करीब तीन साल तक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है.

Police ने पीड़िता की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

Police के मुताबिक, पीड़िता दतिया जिले के भांडेर की रहने वाली है. वह वर्ष 2023 से यूपीएससी की तैयारी के लिए ग्वालियर के अमखो इलाके में किराए के कमरे में रह रही थी. शिकायत में युवती ने बताया कि दतिया निवासी दीपक, जो उसका रिश्तेदार है और अक्सर उसके परिवार के घर आता-जाता था, उससे दोस्ती कर ली. बाद में उसने शादी का भरोसा दिलाया.

आरोप है कि दीपक ने युवती पर अपने कमरे में आने का दबाव बनाया और शादी का वादा कर उसके साथ दुष्कर्म किया. जब युवती ने शादी की बात की तो वह उसे एक मंदिर ले गया, जहां दोनों ने एक-दूसरे को माला पहनाई. आरोपी ने उसकी मांग में सिंदूर भरकर खुद को उसका पति बताया. इसके बाद उसने भांडेर में उसके लिए एक किराए का कमरा लिया और वहां भी शारीरिक संबंध बनाता रहा.

पीड़िता का आरोप है कि हाल ही में उसे पता चला कि दीपक की शादी करैरा की एक दूसरी युवती से तय हो गई है. जब उसने इसका विरोध किया तो आरोपी ने शादी से इनकार कर दिया और धमकी दी कि Police उसका कुछ नहीं बिगाड़ पाएगी.

इसके बाद युवती ने सबसे पहले भांडेर थाने में शिकायत दर्ज कराई, जहां जीरो First Information Report दर्ज की गई. बाद में केस डायरी ग्वालियर के कंपू थाना भेजी गई, जहां संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया.

कंपू थाना प्रभारी अमर सिंह सिकारवार ने बताया कि पीड़िता की शिकायत के आधार पर First Information Report दर्ज कर ली गई है. Police मंदिर में हुई कथित शादी, भांडेर के किराए के कमरे, cctv फुटेज और परिचितों के बयानों की जांच कर रही है. साथ ही आरोपी की हालिया सगाई और यह भी जांच की जा रही है.

वीकेयू/पीएम

Leave a Comment