
ग्रेटर नोएडा, 13 जून . ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र में स्थित एक गर्ल्स हॉस्टल से Saturday को एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां एक युवती ने हॉस्टल की इमारत से छलांग लगा दी. गंभीर रूप से घायल अवस्था में उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन उपचार के दौरान चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया और Police ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है.
Police से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतका की पहचान पारुल (19 वर्ष) पत्नी सौरभ चौधरी निवासी ग्राम बाफर, थाना जानी, जनपद मेरठ के रूप में हुई है. पारुल नॉलेज पार्क क्षेत्र स्थित एक गर्ल्स हॉस्टल में सिक्योरिटी गार्ड के रूप में कार्यरत थी. Saturday को Police को सूचना मिली कि हॉस्टल की बिल्डिंग से एक युवती ने छलांग लगा दी है. सूचना मिलते ही थाना नॉलेज पार्क Police तत्काल मौके पर पहुंची और घायल युवती को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया.
हालांकि, चिकित्सकों के तमाम प्रयासों के बावजूद युवती की जान नहीं बचाई जा सकी और उसे मृत घोषित कर दिया गया. घटना की सूचना मिलते ही मृतका के परिजन भी मौके पर पहुंच गए. Police अधिकारियों ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और आसपास मौजूद लोगों से पूछताछ की. प्रारंभिक जांच में यह मामला पति-पत्नी के बीच चल रहे पारिवारिक विवाद से जुड़ा हुआ प्रतीत हो रहा है.
Police का कहना है कि प्रथम दृष्टया युवती द्वारा आत्महत्या किए जाने की आशंका है. हालांकि, मामले के सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच की जा रही है. Police अधिकारियों ने बताया कि किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले सभी तथ्यों और साक्ष्यों का परीक्षण किया जाएगा. मृतका के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि हो सकेगी. Police द्वारा आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है और मामले की जांच जारी है.
–
पीकेटी/डीकेपी