
New Delhi, 21 फरवरी . New Delhi के India मंडपम में आयोजित एआई समिट में यूथ कांग्रेस के शर्टलेस प्रदर्शन पर भाजपा नेता गौरव वल्लभ ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी पीएम मोदी का विरोध करते-करते अब देश का विरोध करने लगे हैं.
New Delhi में भाजपा नेता गौरव वल्लभ ने से बातचीत में कहा कि जब पूरी दुनिया एआई समिट पर टकटकी लगाए हुए है, वहीं India की प्रगति का विरोध यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन करके किया, क्योंकि उन्हें राहुल गांधी का इशारा था. Pakistan भी एआई समिट का विरोध करता है, और कांग्रेस भी Pakistan की तरह समिट का विरोध कर रही है. इससे एक चीज तो साफ है कि देश का विपक्ष India की तरक्की नहीं चाहता है. वह बस India का विरोध करने का मौका तलाशता है.
भाजपा नेता ने कहा कि एआई समिट में 300 से अधिक सीईओ शामिल हैं. 20 से अधिक देशों के प्रतिनिधि भाग ले रहे हैं. साढ़े तीन लाख एआई जानकार इसमें शामिल हो रहे हैं. पूरी दुनिया की नजर जिस पर टिकी है, उसका विरोध करना India का विरोध करना है. कांग्रेस पार्टी को इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा. राहुल गांधी इकोनॉमी को ‘डेड इकोनॉमी’ कहते हैं, चुनाव में इसका भुगतान करना पड़ेगा.
उन्होंने कहा कि जिस तरह कांग्रेस के गुंडों को समिट से लात-मारकर बाहर निकाला गया, उसी तरह कांग्रेस पार्टी की दुर्गति होगी.
भाजपा नेता ने कहा कि एआई समिट का क्रेडिट लेना तो छोड़िए, कांग्रेस पार्टी तो समिट को धूमिल करने में लगी हुई है. दूसरी बात यह है कि जब राजीव गांधी Prime Minister थे तो क्या एआई पर रिसर्च शुरू हो गई थी? क्या उन्होंने India में कोई सेंटर बना दिया था, जिसके लिए हम उन्हें क्रेडिट दें? एआई एक हालिया विकास है. India को इसका चॉइस-मेकर बनाने का काम पीएम मोदी को जाता है. वे एआई पर फोकस कर रहे हैं, जिससे दुनिया में तकनीक के क्षेत्र में India का डंका बज रहा है.
भारत-ब्राजील ट्रेड डील पर भाजपा नेता ने कहा कि यह India की अर्थव्यवस्था की ताकत है, 144 करोड़ की आबादी की ताकत है, पीएम मोदी की नीतियों की ताकत है और इस बात की ताकत है कि दुनिया की अर्थव्यवस्थाओं में India 7.4 प्रतिशत की दर से ग्रोथ कर रहा है. दुनिया की कोई अन्य अर्थव्यवस्था 7.4 प्रतिशत की ग्रोथ नहीं कर रही है. ऐसी डीलों से युवाओं को रोजगार मिलेगा.
राहुल गांधी के एक्स पोस्ट पर भाजपा नेता ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी झूठे हैं. जो व्यक्ति India की अर्थव्यवस्था को मृत बताता है, वह झूठा है. वह India का विरोधी है. संसद में खड़े होकर हमारे कितने फाइटर जेट Pakistan ने गिराए यह बताते हुए या तो वह झूठ बोल रहा है या फिर वह भारत-विरोधी है. जिस डील की सराहना पूरे विश्व में हो रही है, उसके बारे में ‘समझौता’ जैसे शब्द कहता है तो मैं उसे झूठा ही कहूंगा.
भाजपा नेता ने कहा कि राहुल गांधी बताएं कि वे ऐसे सवाल क्यों उठा रहे हैं. क्या उन्होंने Pakistan के साथ कोई समझौता कर लिया है?
–
डीकेएम/डीकेपी