
New Delhi, 6 दिसंबर . भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया ने Saturday को प्रेस कॉन्फ्रेंस में कांग्रेस और उसके नेता राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला. रूस के President व्लादिमीर पुतिन की India यात्रा का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि दुनिया भर में India की बढ़ती प्रतिष्ठा दिखाई दे रही है, लेकिन राहुल गांधी और कांग्रेस के कुछ नेता केवल आलोचना में व्यस्त रहते हैं.
गौरव भाटिया ने कहा कि Prime Minister Narendra Modi से President पुतिन की मुलाकात और भारत-रूस की मजबूत दोस्ती पूरे विश्व ने देखी. लेकिन, India में एक मंडली ऐसी है, जो हमेशा दुख जताती है. राहुल गांधी को India की बाहरी छवि दिखाई ही नहीं देती, वे केवल अपनी निजी राजनीति में उलझे रहते हैं.
भाटिया ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी देश के महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में शामिल नहीं होते.
उन्होंने कहा, “चाहे स्वतंत्रता दिवस हो, गणतंत्र दिवस हो या कोई और राष्ट्रीय समारोह, नेता प्रतिपक्ष का न आना दिखाता है कि वह अपरिपक्व और गैर-जिम्मेदार हैं. हाल ही में India के नए मुख्य न्यायाधीश का शपथ ग्रहण हुआ, राहुल गांधी को वहां होना चाहिए था. लेकिन, वह नहीं आए.”
भाटिया ने कटाक्ष करते हुए कहा कि अगर जॉर्ज सोरोस बुलाएं, तो सुबह 5 बजे भी पहुंच जाएंगे, लेकिन India के समारोहों में नहीं.
उन्होंने कहा कि राहुल गांधी पहले भी कई विदेशी शख्सियतों से मिलते रहे हैं. वह जून 2024 में बांग्लादेश की तत्कालीन Prime Minister शेख हसीना से, सितंबर 2025 में मॉरीशस के Prime Minister से और हाल ही में न्यूजीलैंड के Prime Minister से मिले हैं. उन्होंने सवाल उठाया कि अगर सारी मुलाकातें होती रहीं, तो कांग्रेस इतना ड्रामा क्यों कर रही है?
भाटिया ने यह भी आरोप लगाया कि राहुल गांधी विदेशी नेताओं के सामने India को बदनाम करते हैं. उन्होंने राफेल मामले का जिक्र करते हुए कहा कि फ्रांस के President और वहां की Government ने राहुल गांधी के झूठ का खंडन किया था.
गौरव भाटिया ने राहुल गांधी को भारतीय राजनीति का भस्मासुर बताते हुए कहा, “उन्होंने कांग्रेस को जहां पहुंचा दिया है, सबने देख लिया है. Maharashtra में शरद पवार और उद्धव ठाकरे को नुकसान पहुंचाया. दिल्ली में Lok Sabha चुनाव में अरविंद केजरीवाल की पार्टी को नुकसान पहुंचाया. बिहार में तेजस्वी यादव की पार्टी को भी नुकसान पहुंचाया.”
उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी अब उत्तर प्रदेश में अखिलेश यादव को भी नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर रहे हैं.
भाटिया ने कांग्रेस की आलोचना करते हुए कहा कि धारा 370, Pakistan और चीन के कब्जे वाली जमीन जैसी समस्याएं भी कांग्रेस की पिछली नीतियों की विरासत हैं.
उन्होंने कहा, “यूएमएससी की स्थायी सदस्यता के मुद्दे पर भी कांग्रेस ने India की जगह चीन को बड़ा देश बताया. क्या यह India की विदेश नीति को कमजोर करने की कोशिश नहीं है?”
गौरव भाटिया ने तृणमूल कांग्रेस, कांग्रेस और Samajwadi Party पर भी हमला बोला. उन्होंने कहा, “इन दलों को हिंदू धर्म से परेशानी है. Supreme Court में गीता के श्लोक उद्धृत होते हैं, तो इन्हें पेट में दर्द होता है.”
उन्होंने यह भी कहा कि बंगाल में घुसपैठियों को वोट बैंक बनाने की राजनीति हो रही है और हुमायूं कबीर जैसी घटनाओं पर राज्य Government कोई कार्रवाई नहीं कर रही.
गौरव भाटिया ने आगे कहा कि हुमायूं कबीर जो भी कर रहे हैं, वह ममता बनर्जी के इशारे पर कर रहे हैं. ममता आगामी चुनाव हार चुकी हैं, वो जानती हैं कि चुनाव जीतने के लिए घुसपैठिए का सहारा लेना होगा और दंगे कराने होंगे, लेकिन वह भ्रम में हैं.
भाजपा प्रवक्ता ने कहा, “राहुल गांधी संविधान पढ़ें. अनुच्छेद 35 और यूसीसी पर गलत बयान देने से देश नहीं चलता. शरिया नहीं, संविधान चलता है.”
उन्होंने कहा कि इंडिया ब्लॉक खुद टूट रहा है और इसमें सबसे बड़ा संविधान विरोधी कदम राहुल गांधी ही उठा रहे हैं.
–
वीकेयू/एबीएम