‘108 बेस हॉस्पिटल: उरी’ के जरिए पहली बार वर्दी पहनने का मौका मिला : गश्मीर महाजनी

Mumbai , 13 अगस्त . टेलीविजन इंडस्ट्री के मशहूर Actor गश्मीर महाजनी जल्द ही टीवी शो ‘108 बेस हॉस्पिटल: उरी’ में नजर आएंगे. Actor ने के साथ बातचीत में बताया कि इस शो के जरिए हमें पता चलेगा कि आर्मी वालों का काम उनकी पर्सनल लाइफ पर क्या असर डालता है और वे इससे कैसे डील करते हैं.

Actor ने बताया, “मेरा मानना है कि इस तरह के शो टीवी पर पहली बार प्रसारित हो रहे हैं. सबसे जरूरी बात यह है कि यह एक आर्मी-बेस्ड शो है, जिसके जरिए मुझे पहली बार आर्मी ऑफिसर का रोल निभाने का मौका मिला. जिस लेवल पर शो बनाया गया है उसे देखकर मुझे लगा कि भले ही ये टेलीविजन के लिए बन रहा है लेकिन ये टेलीविजन की एक तरह से जीत है. इस शो के जरिए आर्मी के जवानों की पर्सनल लाइफ भी दिखाई जाएगी.

उन्होंने आगे शो की हल्की सी झलक देते हुए कहा, “इसकी कहानी 30 एपिसोड तक चलेगी, उसके बाद एक सीजन खत्म हो जाएगा. टेलीविजन पर ये बिल्कुल नया फॉर्मेट है. ये बहुत बड़े लेवल पर बनाया जा रहा है. अगर आप शो के टीजर और ट्रेलर देखेंगे तो लगेगा जैसे कोई फिल्म है. तो टेलीविजन पर आपको उसी लेवल का एंटरटेनमेंट देखने को मिलेगा. ये हर Saturday और Sunday को आएगा.”

Actor ने बताया कि जब उन्हें पता चला कि यह एक आर्मी शो हैं, तो उन्होंने शो के फौरन हां कर दिया था. उन्होंनें कहा, “आर्मी हमेशा मेरे दिल के करीब रही है और हमेशा से मेरी दिली इच्छा थी कि मैं एक दिन आर्मी अधिकारी का रोल अदा करूं. जब मुझे यह रोल मिला, तो मैंने स्क्रिप्ट पढ़ी और अपने कैरेक्टर को समझा. मुझे लगा कि रोल में बहुत इंडिविजुअलिटी और अपनी पहचान है. हमने यह शो अपने दिल से बनाया है. इसमें शामिल हर एक्टर और डायरेक्टर बहुत ईमानदार हैं.”

शो में Actor गश्मीर महाजनी डॉक्टर मेजर अनिरुद्ध जायसवाल का मुख्य किरदार निभा रहे हैं. शो में उनके पेशेवर कॉम्बैट जीवन के साथ-साथ उनके व्यक्तिगत रिश्तों और पारिवारिक उथल-पुथल भी देखने को मिलेगा.

शो में अपने किरदार को लेकर Actor ने कहा, “जैसा कि मैंने आपको बताया कि इसकी कहानी एक व्यक्ति की है, ऐसा नहीं है कि आर्मी में सिर्फ मिशन ही होते हैं. बेशक, मेरा किरदार आर्मी का है लेकिन शो में दर्शकों को उसकी निजी जिंदगी भी देखने को मिलेगी. इसमें आपको देखने को मिलेगा कि कैसे वह अपनी पर्सनल सिचुएशन से निपटता है.

Actor ने बताया कि शो में Actress एरिका फर्नांडिज भी देखने को मिलेगी. उन्होंने बताया, “यह एक एंटरटेनमेंट शो है, तो एक लव स्टोरी भी होगी. मुझे लगता है कि निखिल और आयुषी की भी एक लव स्टोरी है जबकि मेरे किरदार और एरिका के किरदार के बीच बहुत कुछ चल रहा है.”

एनएस/पीएम

Leave a Comment