प्रयागराज में गंगा आरती कर सीएम योगी के लिए प्रार्थना की गई, वाराणसी में 54 किलो लड्डू का केक काटा गया

प्रयागराज, 5 जून . उत्तर प्रदेश के Chief Minister योगी आदित्यनाथ का जन्मदिन प्रयागराज के दारागंज स्थित दशाश्वमेध घाट पर बेहद खास तरीके से मनाया गया.

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर Chief Minister योगी के समर्थकों ने मां गंगा की विशेष आरती की और “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत पौधारोपण किया. साथ ही नदियों की स्वच्छता और संरक्षण का संकल्प लिया. इस दौरान मां गंगा से Chief Minister के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की प्रार्थना भी की गई.

वहीं, वाराणसी में भी Chief Minister योगी का जन्मदिन अनोखे अंदाज में मनाया गया. काशी के 51 फीट ऊंचे वरद आंजनेय हनुमान मंदिर में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया. इस दौरान 54 किलो का लड्डू केक तैयार किया गया और 54 पौधे लगाने का कार्यक्रम भी आयोजित हुआ.

Chief Minister योगी आदित्यनाथ के समर्थक राम गोपाल सिंह ने से बातचीत में कहा कि पिछले वर्ष उन्होंने संकल्प लिया था कि वे Chief Minister योगी के अच्छे स्वास्थ्य के लिए भगवान हनुमान से प्रार्थना करते रहेंगे. उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष 53 किलो का लड्डू केक काटा गया था, जबकि इस वर्ष 54 किलो का लड्डू केक काटा गया है.

राम गोपाल सिंह ने कहा कि इस वर्ष 54 योजनाओं के साथ 54 वट वृक्ष लगाए गए हैं. उन्होंने बताया कि तुलसी, बरगद, नीम और सिंदूर के पेड़ हनुमान जी को प्रिय माने जाते हैं, इसलिए सिंदूर के पेड़ भी मंदिर प्रांगण में लगाए गए हैं. उन्होंने कहा कि हनुमान जी के प्रांगण से यह संकल्प लिया गया है कि Prime Minister योजना और Chief Minister योजना के तहत 31 जुलाई तक 5,400 पेड़ लगाए जाएंगे.

Lucknow के हजरतगंज स्थित दारुलशफा में शांति वरदानी मुरादी हनुमान मंदिर में Chief Minister योगी आदित्यनाथ के जन्मदिन के अवसर पर सुंदरकांड पाठ, जनकल्याण के लिए महायज्ञ तथा भंडारे का आयोजन किया जा रहा है. भाजपा के पूर्व एमएलसी यशवंत सिंह की ओर से यह कार्यक्रम आयोजित कराया जा रहा है. इसमें बड़ी संख्या में लोग बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं.

एसडी/एएस

Leave a Comment