
हरदोई, 17 अप्रैल . उत्तर प्रदेश के हरदोई जनपद में ट्रांसफार्मर से तेल और कॉपर चोरी करने वाले एक बड़े गिरोह का Police ने भंडाफोड़ किया है. थाना अरवल Police और स्वाट टीम की संयुक्त कार्रवाई में 8 शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है. मुठभेड़ के दौरान 2 बदमाशों के पैर में गोली लगने से वे घायल हो गए. दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया.
यह पूरी कार्रवाई Police अधीक्षक अशोक कुमार मीणा के निर्देशन में की गई. Police को पहले से सूचना मिली थी कि कुछ संदिग्ध लोग इलाके में ट्रांसफॉर्मरों को निशाना बनाकर तेल और कॉपर चोरी करने की फिराक में हैं. इसी सूचना के आधार पर थाना अरवल और स्वाट टीम ने इलाके में निगरानी बढ़ा दी थी.
Police को मुखबिर और सर्विलांस के जरिए खबर मिली कि यह गिरोह हरपालपुर रोड के पास किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की कोशिश कर सकता है. जैसे ही Police टीम मौके पर पहुंची. संदिग्ध लोगों ने भागने की कोशिश की और Police पर फायरिंग भी कर दी. इसके बाद Police ने भी जवाबी कार्रवाई की, जिसमें दो बदमाश घायल हो गए.
मुठभेड़ में घायल हुए अभियुक्तों की पहचान गजेंद्र निवासी थाना पटियाली जनपद कासगंज और सत्यव्रत सिंह निवासी थाना मिर्जापुर, फर्रुखाबाद के रूप में हुई है. इनके अलावा गिरोह के अन्य सदस्य परवेज यादव, अनूप कुमार यादव, सुरेंद्र यादव, रोहित यादव, मुनींद्र यादव और अजय यादव को भी गिरफ्तार कर लिया गया है.
पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे लंबे समय से अलग-अलग थाना क्षेत्रों में ट्रांसफॉर्मरों से तेल और कॉपर चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहे थे. यह गिरोह सुनसान इलाकों में लगे ट्रांसफॉर्मरों को अपना निशाना बनाता था और चोरी के बाद सामान को बेचकर पैसे कमाता था.
Police ने इनके कब्जे से 49 हजार रुपए कैश, एक कार, ट्रांसफॉर्मर करीब का 50 लीटर तेल, अवैध तमंचे, कारतूस और ट्रांसफॉर्मर खोलने के औजार बरामद किए हैं.
हरपालपुर क्षेत्राधिकारी ने बताया कि यह कार्रवाई Friday तड़के करीब चार बजे की गई. सूचना मिलने के बाद Police टीम तुरंत सक्रिय हुई और इलाके में घेराबंदी कर दी गई. जैसे ही संदिग्ध वाहन को रोका गया, बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी, जिसके बाद Police ने जवाबी कार्रवाई की.
–
पीआईएम/वीसी