श्रीलंका में होने वाली त्रिकोणीय सीरीज के लिए पराग की जगह ‘इंडिया ए’ टीम में गायकवाड़ शामिल

New Delhi, 31 मई . दाएं हाथ के ओपनर ऋतुराज गायकवाड़ को श्रीलंका में 9 जून से शुरू होने वाली वनडे फॉर्मेट की त्रिकोणीय सीरीज के लिए ‘इंडिया ए’ टीम में शामिल किया गया है. गायकवाड़ को चोटिल रियान पराग की जगह टीम में शामिल किया गया है. पराग हैमस्ट्रिंग की चोट के कारण इस सीरीज से बाहर हो गए हैं.

बीसीसीआई द्वारा Sunday को जारी बयान में कहा गया, “पुरुष चयन समिति ने श्रीलंका में होने वाली आगामी त्रिकोणीय सीरीज के लिए ‘इंडिया ए’ टीम में ऋतुराज गायकवाड़ को शामिल किया है. उन्होंने उप-कप्तान रियान पराग की जगह ली है. पराग हैमस्ट्रिंग की चोट के कारण सीरीज से बाहर हो गए हैं. रियान के रिहैबिलिटेशन का प्रबंधन बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (सीओई) द्वारा किया जाएगा.”

पराग को इस त्रिकोणीय सीरीज के लिए ‘इंडिया ए’ टीम का उप-कप्तान बनाया गया था. आईपीएल 2026 में Rajasthan रॉयल्स के कप्तान रियान पराग लीग के दौरान ही हैमस्ट्रिंग का शिकार हुए थे और इसी वजह से Lucknow सुपर जायंट्स और Gujarat टाइटन्स के खिलाफ मैच नहीं खेल पाए थे.

आरआर के लिए खेले गए आखिरी कुछ मैचों में उनकी इंजरी साफ दिख रही थी. आरआर Friday को न्यू चंडीगढ़ में क्वालीफायर 2 में जीटी से 7 विकेट से हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो गई थी. आईपीएल में आरआर का सफर समाप्त होने के बाद पराग अब Bengaluru में सीओई में रिहैब से गुजरेंगे. इस साल की शुरुआत पराग कंधे की चोट से उबरने के लिए भी सीओई में रूके थे.

आईपीएल 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) की कप्तानी करने वाले गायकवाड़ ने अपनी बल्लेबाजी और कप्तानी से निराश किया था. गायकवाड़ 14 मैचों में 28.08 की औसत और 123.44 के स्ट्राइक रेट से कुल 337 रन बना सके थे. गायकवाड़ भारतीय सीनियर टीम के लिए वनडे फॉर्मेट में खेल चुके हैं. इंडिया ए टीम में वह तिलक वर्मा और अंशुल कंबोज के साथ ऐसे तीसरे खिलाड़ी होंगे जिनका भारतीय टीम के लिए डेब्यू हो चुका है.

त्रिकोणीय सीरीज में इंडिया ए और श्रीलंका ए के अलावा अफगानिस्तान ए टीम भी शामिल है.

त्रिकोणीयसीरीज के लिए इंडिया ए टीम: तिलक वर्मा (कप्तान), ऋतुराज गायकवाड़ (उप-कप्तान), प्रियांश आर्य, वैभव सूर्यवंशी, आयुष बडोनी, निशांत सिंधु, सूर्यांश शेडगे, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), विपराज निगम, यश ठाकुर, युद्धवीर सिंह, अंशुल कंबोज, अरशद खान और अनुकूल रॉय.

पीएके

Leave a Comment