
इस्लामाबाद, 3 अप्रैल . Pakistan Government ने ईंधन की कीमतों में भारी बढ़ोतरी की घोषणा की है. स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पेट्रोल की कीमत में 43 प्रतिशत और हाई-स्पीड डीजल (एचएसडी) की कीमत में 55 प्रतिशत की वृद्धि की गई है.
Pakistan के प्रमुख अखबार डॉन के मुताबिक, पेट्रोल की कीमत 137.23 Pakistanी रुपए प्रति लीटर बढ़ाकर 321.17 रुपए से 458.41 रुपए कर दी गई है. वहीं, एचएसडी की कीमत 184.49 रुपए प्रति लीटर बढ़ाकर 335.86 रुपए से 520.35 रुपए कर दी गई है. केरोसीन की कीमत भी 34.08 रुपए बढ़ाकर 457.80 रुपए कर दी गई है.
Pakistan के प्रमुख अखबार डॉन के मुताबिक, डीजल की कीमतों में वृद्धि को सीमित रखने और उसके परिवहन और माल ढुलाई लागत पर प्रभाव को कम करने के लिए पेट्रोलियम लेवी दरों में बदलाव किया गया. पेट्रोल पर टैक्स 105 रुपए प्रति लीटर से बढ़ाकर 160 रुपए कर दिया गया है, जबकि डीजल पर टैक्स 55 रुपए से घटाकर शून्य कर दिया गया है.
Thursday रात अपने बयान में Pakistan के पेट्रोलियम मंत्री अली परवेज़ मलिक ने कहा कि ये “कठिन और जिम्मेदार” फैसले व्यापक चर्चा के बाद लिए गए, जिसमें President, Prime Minister, सैन्य नेतृत्व और प्रांतीय मुख्यमंत्रियों की भागीदारी रही.
उन्होंने कहा कि इन फैसलों का उद्देश्य सब्सिडी को केवल सबसे जरूरतमंद वर्गों तक सीमित रखना, वित्तीय अनुशासन बनाए रखना और पिछले दो वर्षों में अंतरराष्ट्रीय प्रतिबद्धताओं के तहत हासिल आर्थिक स्थिरता की रक्षा करना है.
Pakistan Government ने लक्षित राहत उपायों की भी घोषणा की है. इसमें दोपहिया वाहन उपयोगकर्ताओं को 100 रुपए प्रति लीटर की सब्सिडी दी जाएगी, जो तीन महीनों के लिए प्रति माह 20 लीटर तक सीमित होगी. छोटे किसानों को फसल कटाई के दौरान प्रति एकड़ 1,500 रुपए की एकमुश्त सब्सिडी दी जाएगी. इसके अलावा, डीजल पर निर्भर इंटर-सिटी और माल परिवहन के लिए भी 100 रुपए प्रति लीटर की सब्सिडी दी जाएगी.
इसके साथ ही, 80-85 प्रतिशत खाद्य सामग्री ढोने वाली ट्रेनों को प्रतिमाह 70,000 रुपए की सीधी सहायता मिलेगी. बड़े परिवहन वाहनों को 80,000 रुपए प्रति माह और इंटर-सिटी सार्वजनिक सेवा वाहनों को 100,000 रुपए प्रति माह की सहायता दी जाएगी.
–
एवाई/डीकेपी