भारत किन-किन देशों से पेट्रोलियम करता है आयात, क्यों इतना खास है होर्मुज स्ट्रेट?

New Delhi, 17 मार्च . मिडिल ईस्ट में चल रहे भीषण संघर्ष का असर दुनिया के अन्य क्षेत्रों में भी दिख रहा है. हमलों को अगर नहीं रोका गया, तो इसका असर वैश्विक बाजार और अर्थव्यवस्था पर गंभीर रूप में देखने को मिलेगा. इन सबके बीच India अपनी सीक्रेट डिप्लोमेसी से ताजा हालात के दुष्प्रभाव को देश के लिए कम असरदार करने की सफल कोशिशों में लगा है.

होर्मुज स्ट्रेट में जो हालात बने हुए हैं, उसकी वजह से अमेरिका को नाटो देशों से अपील करनी पड़ रही है कि स्ट्रेट को खुला रखने के लिए यूएस का साथ दें और वॉरशिप भेजें. ऐसे हालात में भी India होर्मुज स्ट्रेट से अपने शिप बाहर निकाल ले रहा है.

India के दो शिप होर्मुज स्ट्रेट से निकलकर भारतीय समुद्री तट पर पहुंच गए हैं और आगे कई अन्य आने की संभावना है. India अपनी जरूरत का लगभग 85 से 89 फीसदी कच्चा तेल आयात करता है. India के कच्चे तेल के आयात का 55 फीसदी हिस्सा ही पहले होर्मुज स्ट्रेट के बाहर से होकर आता था. हालांकि, Government की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार, अब यह आंकड़ा 70 फीसदी भी हो गया है. India की ऊर्जा आपूर्ति सुरक्षित बनी हुई है. कच्चे तेल के मामले में India की दैनिक खपत लगभग 55 लाख बैरल है और यह लगभग 40 देशों से क्रूड ऑयल का आयात करता है.

India की कुल प्राकृतिक गैस खपत लगभग 189 मिलियन घन मीटर प्रतिदिन है. इसमें से 97.5 मिलियन घन मीटर प्रतिदिन का उत्पादन घरेलू स्तर पर होता है. अप्रत्याशित परिस्थितियों के कारण लगभग 47.4 मिलियन घन मीटर प्रतिदिन की आपूर्ति प्रभावित हुई है.

वहीं, अगर रसोई गैस की बात करें, तो India अपनी एलपीजी खपत का लगभग 60 फीसदी आयात करता है. इस आयात का लगभग 90 फीसदी हिस्सा होर्मुज स्ट्रेट से होकर आता है. मौजूदा हालातों की वजह से यह प्रभावित हुआ है. Governmentी उपायों के बाद घरेलू एलपीजी उत्पादन में 25 फीसदी की वृद्धि हुई है.

कच्चे तेल के लिए रूस, इराक, सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात India के सबसे बड़े तेल आपूर्तिकारों में से हैं. इसके अलावा अमेरिका से भी India के कच्चे तेल का आयात बढ़ा है. खाड़ी और मिडिल ईस्ट में कुवैत, कतर, ओमान और मिस्र; अफ्रीका में नाइजीरिया, अंगोला, लीबिया और अल्जीरिया; अमेरिकी महाद्वीप में कनाडा, मेक्सिको और ब्राजील; और मिडिल एशिया में कजाकिस्तान और अजरबैजान से तेल आयात करता है.

India कतर से कुल एलएनजी का 47-50 फीसदी आयात करता है. इसके अलावा संयुक्त अरब अमीरात, ओमान, नाइजीरिया और अंगोला, ऑस्ट्रेलिया और अमेरिका से भी एलएनजी आयात करता है. खाना पकाने वाली गैस के लिए India मुख्य रूप से कतर, सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात पर निर्भर है. हालांकि, अमेरिका भी अब इस लिस्ट में शामिल हो गया है.

केके/डीएससी

Leave a Comment