छोटी दुकान से बड़ी फैक्ट्री तक: पीएमएफएमई योजना ने बिहार के अरविंद की बदली किस्मत

शेखपुरा, 17 मार्च . केंद्र Government की Prime Minister सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना (पीएमएफएमई) लोगों के लिए वरदान साबित हो रही है. इस योजना का लाभ लेकर बिहार के शेखपुरा निवासी अरविंद कुमार यादव अपने जीवन को सरल और सहज बनाकर रोजगार का सृजन कर रहे हैं.

महुली गांव के निवासी अरविंद कुमार यादव आज ग्रामीण उद्यमिता की एक मिसाल बन चुके हैं. कभी महुली बाजार में एक छोटी-सी किराना दुकान चलाने वाले अरविंद आज खुद की आइसक्रीम फैक्ट्री के मालिक हैं.

उनकी यह सफलता Prime Minister सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना के सहयोग से संभव हो पाई है. अरविंद कुमार की पहले उनकी किराना दुकान से होने वाली आमदनी इतनी नहीं थी कि परिवार का खर्च, बच्चों की पढ़ाई, और बढ़ती महंगाई का सामना आसानी से कर सके. आर्थिक तंगी के कारण वे काफी परेशान रहते थे और बच्चे के भविष्य को लेकर चिंता बनी रहती थी.

इसी बीच, उनके एक मित्र ने उन्हें Government की एक योजना के बारे में जानकारी दी, जिसके तहत छोटे व्यवसाय शुरू करने या बढ़ाने के लिए सहायता दी जाती है. मित्र की सलाह पर अरविंद शेखपुरा मुख्यालय स्थित उद्योग विभाग पहुंचे, जहां उन्हें पीएमएफएमई योजना के बारे में विस्तार से जानकारी मिली.

योजना की मदद से उन्हें सब्सिडी और तकनीकी सहयोग मिला. इसके बाद उन्होंने महुली बाजार में अपनी आइसक्रीम यूनिट खोली. शुरुआत छोटी थी, लेकिन धीरे-धीरे उन्होंने उन्नत मशीनों का इस्तेमाल कर उत्पादन क्षमता बढ़ाई और अपने उत्पादों की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया. आज उनकी यह यूनिट एक छोटी कंपनी का रूप ले चुकी है. अरविंद न केवल अच्छी आमदनी कर रहे हैं, बल्कि गांव के अन्य लोगों को भी रोजगार दे रहे हैं. उनकी आइसक्रीम स्थानीय बाजार में काफी पसंद की जा रही है, जिससे उनका कारोबार लगातार बढ़ रहा है.

अरविंद बताते हैं कि अब उनकी आमदनी पहले से काफी बेहतर हो गई है. इससे उनके बच्चों की पढ़ाई अच्छे से हो पा रही है और परिवार का जीवन स्तर भी सुधरा है. महुली गांव में आज अरविंद कुमार यादव एक प्रेरणा बन चुके हैं. उनकी सफलता देखकर कई अन्य युवा भी स्वरोजगार की ओर कदम बढ़ाने के लिए प्रेरित हो रहे हैं. अरविंद कुमार यादव की यह यात्रा संघर्ष, साहस और सफलता की मिसाल है.

अरविंद कुमार ने कहा कि Government की यह योजना हम जैसे युवाओं के लिए काफी लाभदायक है. Prime Minister सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन जैसी योजनाएं न केवल आर्थिक सहायता देती हैं, बल्कि लोगों को आत्मनिर्भर बनने का अवसर भी प्रदान करती हैं.

योजना के लाभार्थी अरविंद कुमार ने समाचार एजेंसी से बातचीत में बताया क‍ि मैंने किराना की दुकान की थी. दुकान से इतनी आमदनी नहीं होती थी कि परिवार का पालन-पोषण हो सके और बच्‍चों की पढ़ाई का खर्च निकाला जा सके. पीएमएफएमई योजना का लाभ लिया और आइसक्रीम बनाने का प्‍लांट लगाया. इसके बाद से मेरा जीवन आसान हो गया और अब इस प्‍लांट से कई अन्‍य लोगों को रोजगार दे रहा हूं.

एएसएच/डीकेपी

Leave a Comment