सुरक्षा की दृष्टि से अमेरिका का भरोसा पाकिस्तान पर ज्यादा या भारत पर? अब तक कितने राष्ट्रपतियों ने किया दौरा

New Delhi, 10 अप्रैल . अमेरिका और इजरायल के बीच स्थायी संघर्ष विराम को लेकर इस सप्ताह के अंत में Pakistan की मध्यस्थता में बैठक होने जा रही है. इस बैठक में अमेरिका और ईरान के डेलिगेशन शामिल होंगे. इस बीच अमेरिका की तरफ से Pakistan जाने वाले डेलिगेशन की सुरक्षा को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं.

असुरक्षा की भावना कहें या Pakistan के प्रति भरोसे की कमी, अमेरिका के किसी President ने साल 2006 के बाद से अब तक इस देश का दौरा नहीं किया है. President तो छोड़िए, 2011 से अब तक अमेरिका के शीर्ष अधिकारी भी यहां नहीं आए. वहीं India पर अमेरिका का भरोसा ज्यादा नजर आता है. ऐसा इसलिए क्योंकि अमेरिका के कुल आठ Presidentयों ने नौ बार India का दौरा किया है, जबकि पांच ने Pakistan का दौरा किया है.

अमेरिका ने India को 15 अगस्त 1947 को स्वतंत्र राष्ट्र के रूप में आधिकारिक तौर पर मान्यता दी. दोनों देशों के बीच राजनयिक संबंध 2 सितंबर 1946 में ही स्थापित किए गए थे. थॉमस एच. विल्सन 1941 में India में पहले अमेरिकी कमिश्नर नियुक्त किए गए थे. अमेरिका और Pakistan के बीच राजनयिक संबंध 15 अगस्त 1947 को स्थापित हुए.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमेरिका में 1789 से अब तक 47 President हुए हैं. अमेरिका के Presidentयों ने नौ बार India का दौरा किया है. पहली बार अमेरिका के President 1978 में India के दौरे पर पहुंचे थे.

जिम्मी कार्टर ने 1–3 जनवरी, 1978, बिल क्लिंटन ने 19–25 मार्च, 2000, जॉर्ज डब्ल्यू. बुश ने 1–3 मार्च, 2006, बराक ओबामा ने 6–9 नवंबर, 2010 में और फिर 6–9 नवंबर, 2010 में India का दौरा किया. इसके अलावा डोनाल्ड ट्रंप ने 24–25 फरवरी 2020 और जो. बाइडेन ने 8-10 सितंबर 2023 के बीच बतौर अमेरिकी President India का दौरा किया. वहीं अमेरिकी President डोनाल्ड ट्रंप के फिर से India दौरे को लेकर भी चर्चा है. ट्रंप अपने दूसरे कार्यकाल में भी India का दौरा कर सकते हैं.

अमेरिका के President पहली बार 1959 में Pakistan के दौरे पर पहुंचे थे. ड्वाइट डी. आइजनहावर ने 7–9 दिसंबर, 1959, लिंडन बी. जॉनसन ने 23 दिसंबर, 1967, रिचर्ड निक्सन ने 1–2 अगस्त, 1969, बिल क्लिंटन ने 25 मार्च, 2000 और जॉर्ज डब्ल्यू. बुश ने 3–4 मार्च, 2006 में बतौर अमेरिका के President Pakistan का दौरा किया था.

2006 के बाद किसी भी अमेरिकी President ने Pakistan का दौरा नहीं किया, हालांकि इसके पीछे एक कारण अमेरिका में हुए 26/11 का हमला भी है. अमेरिका को संदेह था कि इस हमले के मास्टरमाइंड ओसामा बिन लादेन को Pakistan ने पनाह दी है. हालांकि, Pakistan इससे इनकार करता रहा. फिर अमेरिका ने Pakistan के एबटाबाद में 2 मई 2011 को एक गुप्त ऑपरेशन के तहत आतंकी ओसामा बिन लादेन को मार गिराया थ, जिसके बाद से दोनों देशों के संबंधों में खिंचाव आ गया. इसी तनाव को कम करने और संबंधों को संभालने के लिए उस समय की अमेरिकी विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने Pakistan का दौरा किया था.

इसके अलावा, Pakistan में चीन का दबदबा बढ़ता जा रहा है. ऐसे में यह भी एक कारण हो सकता है कि अमेरिका इस देश से दूरी बनाकर रखे हुए है. अब 2011 के बाद अमेरिका का प्रतिनिधिमंडल ईरान से संघर्ष को खत्म करने के लिए Pakistan जाने वाला है.

केके/वीसी

Leave a Comment