आरसीबी की जीत पर बॉलीवुड से लेकर साउथ स्टार्स हुए क्रेजी, सोशल मीडिया पर लगा बधाईयों का तांता

Mumbai , 1 जून . आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स Bengaluru (आरसीबी) ने आईपीएल 2026 का खिताब अपने नाम किया. इस जीत के बाद हर तरफ खुशी का माहौल देखने को मिल रहा है. मनोरंजन जगत के कई सितारों ने भी social media के जरिए टीम को बधाई दी.

Actress अनुष्का शर्मा ने अपने पति और क्रिकेटर विराट कोहली की तस्वीर इंस्टाग्राम स्टोरीज पर साझा की. तस्वीर में विराट उल्टे खड़े नजर आ रहे हैं और उनकी टी-शर्ट पर लिखा है, “एक बार मजा आया, इसलिए हमने फिर से वही किया.”

इसके अलावा, जीत का जश्न मनाते हुए अनुष्का शर्मा और विराट कोहली डांस करते दिखाई दिए. दोनों को इस तरह खुशी मनाते देख टीम के अन्य सदस्य भी डांस में शामिल हो गए.

साउथ सिनेमा की लोकप्रिय Actress श्रीनिधी शेट्टी ने इंस्टाग्राम के जरिए आरसीबी को बधाई दी. उन्होंने स्टोरीज सेक्शन में स्टेडियम की तस्वीर साझा करते हुए लिखा, “इ साला नामडु. अब 2026 आईपीएल खत्म.”

Actress जेनेलिया डिसूजा ने भी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर टीम का पोस्टर साझा करते हुए ‘चैंपियन’ लिखा.

Actress जूही चावला ने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर टीम का पोस्टर साझा करते हुए आरसीबी को बधाई दी. साथ ही, अनुष्का शर्मा, विराट कोहली समेत टीम के कुछ सदस्यों को टैग भी किया.

टेलीविजन Actor नकुल मेहता ने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर विराट कोहली का एक वीडियो साझा किया, जिसमें वे बल्लेबाजी करते नजर आ रहे हैं. Actor ने लिखा, “किंग.”

साउथ सिनेमा के जाने-माने Actor रमेश अरविंद ने टीम की तस्वीर साझा करते हुए लिखा, “आरसीबी ने लगातार कोशिश और मेहनत इतनी की कि सफलता अब उनकी आदत बन गई. मेरी तरफ से पूरी टीम को बधाई.”

Actress शहनाज गिल ने भी आरसीबी द्वारा ट्रॉफी हासिल करने का वीडियो साझा करते हुए अपनी खुशी जाहिर की. उन्होंने लिखा, “ई साला कप नामडु.”

मशहूर निर्देशक करण जौहर ने इंस्टाग्राम स्टोरीज सेक्शन पर आरसीबी की टीम पर एक नोट लिखा, “रॉयल चैलेंजर्स Bengaluru की टीम को लगातार दूसरी जीत के लिए हार्दिक बधाई. साथ ही बिड़ला परिवार को उनकी शानदार और यादगार जीत के लिए ढेरों शुभकामनाएं.”

एनएस/एएस

Leave a Comment