
New Delhi, 16 अप्रैल . India के Prime Minister Narendra Modi को फ्रांस के President इमैनुएल मैक्रों ने फोन किया. पीएम मोदी ने social media प्लेटफॉर्म पर इसकी जानकारी दी. बातचीत का अहम मुद्दा होर्मुज की सुरक्षा और नेविगेशन की आजादी था.
पीएम मोदी ने लिखा, “मेरे प्यारे मित्र President मैक्रों का फोन आया. हमने पश्चिम एशिया के हालात पर बात की और होर्मुज स्ट्रेट में तुरंत सुरक्षित और निर्बाध आवाजाही बहाल करने की जरूरत पर सहमति जताई.” Prime Minister के अनुसार तनाव पूर्ण क्षेत्र में शांति और स्थिरता के साथ दोनों मिलकर आगे बढ़ने को तत्पर हैं.
पश्चिम एशिया संकट के बीच दूसरी बार पीएम मोदी से President मैक्रों ने फोन पर बात की. इससे पहले 19 मार्च को भी दोनों में बातचीत हुई थी. इस दौरान दोनों ने पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष और बढ़ते तनाव पर चिंता जाहिर की थी.
Prime Minister मोदी ने कहा था कि मौजूदा हालात में तनाव कम करने के लिए तुरंत संवाद और कूटनीति की जरूरत है. भरोसा दिलाया था कि क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए India और फ्रांस मिलकर काम करेंगे.
इसके बाद पीएम ने social media पर लिखा, ‘मेरे प्रिय मित्र President इमैनुएल मैक्रों से पश्चिम एशिया की स्थिति पर बातचीत हुई. हमने तनाव कम करने की जरूरत और संवाद व कूटनीति की ओर लौटने पर जोर दिया. क्षेत्र और उससे आगे शांति और स्थिरता के लिए हम तालमेल जारी रखेंगे.’
ईरान-यूएस के बीच अस्थाई संघर्ष की घोषणा होने के बाद पहली बार दोनों ने फोन पर बात की.
14 अप्रैल को ही अमेरिका के President डोनाल्ड ट्रंप ने भी पीएम मोदी को फोन किया था. इस दौरान दोनों के बीच 40 मिनट तक बात हुई थी. Prime Minister ने बताया था कि हमने विभिन्न क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग में हुई महत्वपूर्ण प्रगति की समीक्षा की. हमने पश्चिम एशिया की स्थिति पर भी चर्चा की और ‘होर्मुज जलडमरूमध्य’ को खुला और सुरक्षित रखने के महत्व पर भी जोर दिया.
–
केआर/