
New Delhi, 8 मार्च . राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के उत्तर-पूर्वी इलाके में Saturday देर शाम चार बदमाश एक व्यक्ति से पैसे लूटकर फरार हो गए. सूचना मिलते ही Police टीम तुरंत मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की.
Police अधिकारियों ने बताया कि Friday की शाम Police स्टेशन खजूरी खास को मुख्य वजीराबाद रोड पर लूट की सूचना मिली थी. शिकायतकर्ता अविनाश (27) ने तहरीर में बताया है कि वह ओल्ड सीलमपुर, चांदनी चौक क्षेत्र में एक स्क्रैप डीलर के पास कलेक्शन एजेंट के रूप में काम करता है. वह अपनी स्कूटी पर विभिन्न जगहों से कलेक्ट किया गया कैश लेकर जा रहा था. जब वह मेन वजीराबाद रोड स्थित एक्सिस बैंक के एटीएम के पास पहुंचा, तभी अचानक दो मोटरसाइकिलों पर सवार चार अज्ञात युवकों ने उसे रोक लिया.
पीड़ित के मुताबिक, आरोपियों ने उसे घेर लिया और धमकाकर उसके पास मौजूद कैश से भरा बैग छीन लिया. घटना को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी मौके से तेजी से फरार हो गए. अचानक हुई इस वारदात से इलाके में हड़कंप मच गया.
घटना की सूचना मिलते ही Police और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची. टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और जरूरी सबूत एकत्र किए. Police आसपास लगे cctv कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके.
इस संबंध में Police स्टेशन खजूरी खास में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 309/3(5) और आर्म्स एक्ट की धारा 25/27 के तहत मामला दर्ज किया गया है. Police अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए विशेष टीमों का गठन किया गया है और आरोपियों की पहचान व गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.
Police का दावा है कि तकनीकी साक्ष्यों और cctv फुटेज के आधार पर आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा. फिलहाल Police पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है. आस-पास के लोगों से पूछताछ में कुछ सबूत मिले हैं, जिसके आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है. इसके साथ ही वह जिस बाइक से आए थे, उसके बारे में भी कुछ जानकारी मिली है.
–
एसएके/एएस