उत्तर प्रदेश: कानपुर और बुलंदशहर में तड़तड़ाई गोलियां, पुलिस मुठभेड़ के बाद चार अपराधी गिरफ्तार

बुलंदशहर/Kanpur, 22 जनवरी . उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर और Kanpur में Police की अपराधियों के साथ मुठभेड़ हुई है. दोनों घटनाओं में Police ने चार बदमाशों को गिरफ्तार किया है. फिलहाल Police आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है. बुलंदशहर में पकड़े गए बदमाशों पर 25-25 हजार रुपए का इनाम भी घोषित था.

बुलंदशहर में अलीगढ़ चौराहे पर रात में Police और बदमाशों की मुठभेड़ हुई. बुलंदशहर Police के अनुसार, अनूपशहर Police टीम अलीगढ़ चौराहे पर वाहन की चेकिंग कर रही थी. उसी समय बुलंदशहर की तरफ से एक बाइक पर सवार 3 संदिग्ध व्यक्ति आते हुए दिखाई दिए. Police ने उन्हें रुकने का इशारा किया, लेकिन बाइक तेजी से भगाने लगे. Police टीम की ओर से बदमाशों का पीछा किया गया. कर्णवास रोड के पास बदमाशों की बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई. अपने आपको Police से घिरता देख बदमाशों ने फायरिंग की. जवाबी कार्रवाई में Police ने दो अपराधियों को घायल कर दिया.

इस पूरी कार्रवाई में Police ने तीनों बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया. इनकी पहचान मुरादाबाद जिले के हनी वर्मा और अनुज वर्मा व गोरखपुर जिले के अरविंद निषाद के रूप में हुई है. Police ने बदमाशों के अवैध असलहे और एक बाइक बरामद की.

Police ने बताया कि बदमाशों के खिलाफ अनूपशहर क्षेत्र में पहले से मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें वे लगातार वांछित चल रहे थे. पिछले साल अपराधियों ने एक व्यक्ति से एक लाख रुपए भी हड़पे थे.

वहीं, Kanpur के रावतपुर थाना क्षेत्र में देर रात Police और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई. फायरिंग के दौरान एक अपराधी के पैर में गोली लगी, जिससे वह घायल हो गया. हालांकि, मुठभेड़ के बीच दो अपराधी मौके से फरार हो गए. घायल अपराधी की पहचान गोंडा जिले के रहने वाले नियाज अहमद उर्फ छुटकन के रूप में की गई.

Police अधिकारियों ने जानकारी दी कि आरोपी ने 8 जनवरी को केशवपुरम में बुजुर्ग महिला से चेन लूट की वारदात कबूली. आरोपी के पास से तमंचा, कारतूस और कुछ नकदी बरामद की गई है.

डीसीएच/

Leave a Comment