ओडिशा: इंजीनियरिंग छात्रा से गैंगरेप और ब्लैकमेलिंग मामले में 4 गिरफ्तार

भुवनेश्वर, 13 मई . भुवनेश्वर Police ने Wednesday को इंजीनियरिंग कॉलेज की एक छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों में छात्रा का कथित बॉयफ्रेंड भी शामिल है.

आरोपियों की पहचान बालासोर जिले के शुभांकर पाधी (21), जाजपुर जिले के रंजन बेहरा (24) और रतिरंजन तरई (23) तथा खोरधा जिले के सिपुन बेहरा (23) के रूप में हुई है.

शुभंकर और पीड़िता दोनों एक निजी इंजीनियरिंग कॉलेज के स्टूडेंट हैं. पीड़िता की शिकायत के अनुसार, करीब 20 दिन पहले उसका बॉयफ्रेंड शुभांकर उसे डिनर के लिए इंफो वैली थाना क्षेत्र के कैमातिया इलाके में स्थित रंजन के किराए के मकान पर ले गया था.

उस समय शुभंकर के तीन दोस्त भी वहां मौजूद थे. पीड़िता ने आरोप लगाया कि कोल्ड ड्रिंक पीने के बाद उसे चक्कर आने लगा और वह बेहोश हो गई.

पीड़िता का आरोप है कि बेहोशी की हालत में आरोपियों ने उसके साथ दुष्कर्म किया. होश में आने के बाद उसे पता चला कि उसके साथ मारपीट और यौन उत्पीड़न हुआ है.

आरोप है कि आरोपियों ने पीड़िता के अश्लील वीडियो भी अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड किए. Police के अनुसार, बाद में रंजन बेहरा ने इन वीडियो के जरिए पीड़िता को धमकाया और कई बार दुष्कर्म किया. यह घटना अप्रैल में इंफो वैली थाना के पास एक अपार्टमेंट में हुई थी.

पीड़िता द्वारा Tuesday को शिकायत दर्ज कराने के बाद Police ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 64(2)(एम), 70(1), 351(2) और आईटी एक्ट की धारा 66ई के तहत मामला दर्ज किया.

चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले की जांच जारी है. Wednesday को आरोपियों को अदालत में पेश किया गया, जहां कोर्ट ने उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया.

बता दें कि कुछ दिन पहले ही इंफो वैली Police ने भुवनेश्वर के एक निजी मैनेजमेंट कॉलेज में एमबीए की पढ़ाई कर रही छात्रा से दुष्कर्म की कोशिश के आरोप में एक किराना दुकान मालिक को भी गिरफ्तार किया था.

एएमटी/डीकेपी

Leave a Comment