झारखंड के सिमडेगा में शादी समारोह में जा रही नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, चार आरोपी गिरफ्तार

सिमडेगा, 30 अप्रैल . Jharkhand के सिमडेगा जिले के जलडेगा थाना में एक 13 वर्षीय नाबालिग बच्ची के साथ सामूहिक दुष्कर्म की वारदात सामने आई है. Police ने मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए त्वरित कार्रवाई की और घटना के कुछ ही घंटों के भीतर सभी चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.

Wednesday रात करीब 11 बजे पीड़िता अपनी एक सहेली के साथ गांव में ही आयोजित एक शादी समारोह में शामिल होने जा रही थी. इसी दौरान रास्ते में एक सुनसान जगह पर घात लगाए बैठे चार युवकों ने उन्हें रोक लिया. पीड़िता की सहेली किसी तरह अपनी जान बचाकर वहां से भागने में सफल रही लेकिन आरोपियों ने नाबालिग किशोरी को दबोच लिया. आरोपी उसे जबरन पास के जंगल में ले गए, जहां उसके साथ दरिंदगी की गई.

वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए. घटना के बाद पीड़िता किसी तरह अपने घर पहुंची और परिजनों को आपबीती सुनाई. परिजन तत्काल जलडेगा थाना पहुंचे और मामले की लिखित शिकायत दर्ज कराई. थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार ने मामले की गंभीरता को देखते हुए फौरन एक विशेष टीम गठित की और रात में ही संभावित ठिकानों पर छापेमारी शुरू कर दी.

Police ने तत्परता दिखाते हुए चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. बताया जा रहा है कि पकड़े गए आरोपियों में से तीन नाबालिग हैं जिनके मामलों को जुवेनाइल जस्टिस एक्ट के तहत अलग से प्रक्रिया में लिया जाएगा.

थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ पॉक्सो एक्ट और अन्य संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है. पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए भेज दिया गया है और जल्द ही न्यायालय में उसका बयान दर्ज कराया जाएगा. Police पकड़े गए आरोपियों से विस्तृत पूछताछ कर रही है. इस शर्मनाक घटना के बाद से पूरे इलाके में गहरा आक्रोश व्याप्त है.

एसएनसी/एसके

Leave a Comment