
Patna, 20 अगस्त . जनता दल (यूनाइटेड) के पूर्व विधायक गोपाल मंडल ने कांग्रेस में शामिल होने की खबरों को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने स्पष्ट तौर पर कहा कि वह कांग्रेस जॉइन करने जा रहे हैं. गोपाल मंडल ने कहा कि कांग्रेस में शामिल होने का कार्यक्रम पहले ही तय था और आज ही जॉइन करना था, लेकिन पूर्व Prime Minister राजीव गांधी की पुण्यतिथि के कार्यक्रम के कारण इसे टाल दिया गया. उन्होंने दावा किया कि उनके समर्थन में बैनर-पोस्टर भी लगाए गए हैं और अब कांग्रेस नेतृत्व से समय लेकर औपचारिक रूप से पार्टी में शामिल होंगे.
गोपाल मंडल ने कहा कि मीडिया के माध्यम से उनके कांग्रेस में शामिल होने की बात सामने आ चुकी है. जॉइनिंग के लिए वह तैयारी पूरी है.
जदयू छोड़ने की वजह बताते हुए गोपाल मंडल ने नेतृत्व पर गंभीर आरोप लगाए. उन्होंने कहा कि वह पार्टी के पुराने सिपाही रहे हैं और उन्हें पार्टी के इतिहास और संगठन की अच्छी जानकारी है. वह आगे भी विधायक बनते रहते, लेकिन उनका चुनावी सिंबल ही काट दिया गया. उनकी जगह राजद के बुलो मंडल को लाकर, ललन बाबू के प्रभाव में उन्हें सिंबल दे दिया गया और बाद में मंत्री भी बना दिया गया. जब पुराने कार्यकर्ताओं और नेताओं की उपेक्षा होगी, तो फिर पार्टी में उनके लिए क्या बचा है?
उन्होंने समता पार्टी के गठन के दौर से अपने परिवार और Political जुड़ाव का भी जिक्र किया. गोपाल मंडल ने कहा कि वह पुराने समय से इस Political धारा से जुड़े रहे हैं और पार्टी के पुराने सिपाही थे.
गोपाल मंडल से जब पूछा गया कि नीतीश कुमार के साथ उनके काफी अच्छे संबंध रहे हैं, तो उन्होंने कहा कि पहले लगाव था, लेकिन अब वह लगाव कहां रह गया है. नीतीश कुमार के अब बिहार के Chief Minister नहीं रहने के सवाल पर गोपाल मंडल ने दावा किया कि वह आगे भी Chief Minister नहीं बनेंगे. उन्होंने यहां तक कहा कि जदयू अब समाप्त होने की ओर बढ़ रही है.
वंदे मातरम को लेकर चल रहे Political विवाद पर गोपाल मंडल ने कहा कि वंदे मातरम से किसी को कोई परेशानी नहीं है और इसका विरोध कोई नहीं करता. इस मुद्दे को जानबूझकर उठाया गया है और इसे लेकर विवाद पैदा किया जा रहा है.
बिहार में कानून-व्यवस्था को लेकर विपक्ष की ओर से Government पर लगातार लगाए जा रहे आरोपों पर भी गोपाल मंडल ने विपक्ष का समर्थन किया. नेता प्रतिपक्ष की ओर से कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर किए गए विरोध मार्च को लेकर उन्होंने कहा कि विपक्ष का काम ही Government के कामकाज पर सवाल उठाना है और वे अपना काम कर रहे हैं. लेकिन, Government काम नहीं कर रही है. उन्होंने Government को ‘निकम्मी’ बताते हुए आरोप लगाया कि केंद्र से लेकर प्रदेश तक कोई काम नहीं हो रहा है.
छात्रों के प्रदर्शन को लेकर भी गोपाल मंडल ने समर्थन का संकेत दिया. उन्होंने कहा कि छात्रों का विरोध जारी रहेगा और इसमें युवा वर्ग भी उनके साथ है. छात्रों और युवाओं की आवाज को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता.
–
पीएसके