पूर्व गृह मंत्री शिवराज पाटिल का निधन, मुंबई हमले की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए दे दिया था पद से इस्तीफा

Mumbai , 12 दिसंबर . कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री शिवराज पाटिल का Friday सुबह निधन हो गया. 90 वर्ष की आयु में उन्होंने लातूर स्थित अपने आवास ‘देववर’ में अंतिम सांस ली. वे पिछले कई दिनों से गंभीर रूप से बीमार थे और लंबे समय से घर पर ही उनका इलाज चल रहा था.

शिवराज पाटिल भारतीय राजनीति के उन चुनिंदा नेताओं में शामिल थे जिन्होंने अपने लंबे सार्वजनिक जीवन में कई महत्वपूर्ण पदों की जिम्मेदारी संभाली. वे Lok Sabha के स्पीकर रह चुके थे और विभिन्न केंद्रीय मंत्रालयों में भी उन्होंने जिम्मेदारियां निभाईं. कांग्रेस पार्टी ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है. पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि देते हुए उनके परिवार के प्रति संवेदनाएं प्रकट की हैं.

Maharashtra के मराठवाड़ा क्षेत्र से आने वाले शिवराज पाटिल चाकुरकर 1973 से 1980 तक Maharashtra विधानसभा के दो बार सदस्य रहे. इस दौरान उन्होंने Maharashtra विधानसभा के डिप्टी स्पीकर और स्पीकर की जिम्मेदारी संभाली. इसके बाद वे 1980 में शिवराज पाटिल सातवीं Lok Sabha के लिए चुने गए. इसके बाद वे लगातार छह बार (1984, 1989, 1991, 1996, 1998 और 1999) Lok Sabha चुनाव जीते. इस दौरान उन्होंने कई Union Minister पदों पर भी काम किया. शिवराज पाटिल Lok Sabha के स्पीकर भी रह चुके थे. उनकी जीत का यह सिलसिला 2004 में उस समय टूटा, जब वह भाजपा उम्मीदवार रूपाताई पाटिल निलंगेकर से हार गए.

राष्ट्रीय राजनीति में उनका योगदान उल्लेखनीय रहा. वे कांग्रेस पार्टी के विश्वसनीय चेहरों में गिने जाते थे. उनके शांत स्वभाव और संतुलित कार्यशैली की सराहना Political क्षेत्र में हर दल के नेताओं ने कई बार की. उन्होंने उस्मानिया विश्वविद्यालय से साइंस की डिग्री प्राप्त की और Mumbai यूनिवर्सिटी से लॉ की पढ़ाई की.

2004 में उन्हें गृहमंत्री बनाया गया था, लेकिन 2008 में Mumbai हमले के बाद उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. उस समय उनके इस कदम को Political मर्यादा और जिम्मेदारी का उदाहरण माना गया.

बीते कुछ महीनों से शिवराज पाटिल गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे. उनकी स्थिति लगातार कमजोर होती जा रही थी, जिस कारण उन्हें अस्पताल के बजाय घर पर ही चिकित्सकीय निगरानी में रखा गया था. Friday सुबह उनकी तबीयत अचानक बिगड़ी और उन्होंने अपनी अंतिम सांस ली.

वीकेयू/वीसी

Leave a Comment