पाकिस्तानी सेना के पूर्व जनरल बाजवा आईसीयू में भर्ती, संबंधी बोले- सिर में लगी थी चोट, अब एकदम ठीक

इस्लामाबाद, 12 फरवरी . Pakistan के विवादित सेनाध्यक्षों में से एक, पूर्व आर्मी चीफ जनरल कमर जावेद बाजवा, को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. स्थानीय मीडिया के मुताबिक, वो घर में गिर गए थे और उन्हें काफी चोट आई थी. वहीं, एक संबंधी के social media पोस्ट में दावा किया गया है कि बाजवा अब 100 फीसदी फिट हैं.

जाने-माने Pakistanी मीडिया हाउस डॉन ने बताया कि बाजवा अपने घर में फिसल गए थे और काफी चोट आई थी. उन्हें इलाज के लिए कंबाइंड मिलिट्री हॉस्पिटल (सीएमएच) ले जाया गया और बताया जा रहा है कि उनकी हालत स्थिर है.

उन्हें हॉस्पिटल के इंटेंसिव केयर यूनिट में भर्ती कराया गया, हालांकि उनकी चोटें कितनी गहरी हैं इसको लेकर कुछ स्पष्ट नहीं किया गया है.

वहीं, उनके परिजनों के मुताबिक, वो खतरे से बाहर हैं. social media पर जारी एक वीडियो मैसेज में, पूर्व आर्मी चीफ के रिश्तेदार, नईम घुम्मन ने कहा कि बाजवा “नंगे पैर थे जब वह फिसले और उनके सिर में चोट लगी.”

उन्होंने आगे कहा कि उनके सभी जरूरी टेस्ट किए गए. नतीजे सकारात्मक हैं और फिक्र की कोई बात नहीं है.

घुम्मन ने कहा कि पूर्व आर्मी चीफ “100 फीसदी खतरे से बाहर” हैं.

65 साल के बाजवा ने 29 नवंबर, 2016 से 29 नवंबर, 2022 तक 10वें आर्मी चीफ के तौर पर काम किया, और 2019 में उनके कार्यकाल को बढ़ाया गया था.

2022 के आखिर में रिटायर होने के बाद से, बाजवा खबरों में कम ही रहे हैं.

इसके अलावा, उन्होंने 10 कोर में लेफ्टिनेंट कर्नल के पद पर रहते हुए जनरल स्टाफ ऑफिसर (जीएसओ) के रूप में भी जिम्मेदारियां निभाईं. बाजवा इंफैंट्री की बलोच रेजिमेंट से हैं. अपने सैन्य करियर के दौरान जनरल बाजवा संयुक्त राष्ट्र के शांति मिशन के तहत कांगो में ब्रिगेड कमांडर के रूप में तैनात रहे हैं.

Pakistan के पूर्व Prime Minister इमरान खान, जो इन दिनों जेल में हैं, कभी बाजवा के काफी करीबी माने जाते थे. लेकिन फिर दोनों में दूरी बढ़ गई और कई मामले खान पर लगाए गए. खान के मुताबिक जनरल (रिटायर्ड) कमर जावेद इसके पीछे थे और 2024 में डॉन में छपी रिपोर्ट के मुताबिक उन्होंने एक साक्षात्कार में दावा किया था कि बाजवा पर भरोसा करना उनकी सबसे बड़ी भूल थी. इमरान ने पूर्व सेना प्रमुख पर सैन्य प्रमुख के रूप में दूसरा विस्तार पाने के लिए उनके बारे में ‘कहानियां’ फैलाने का आरोप लगाया था.

केआर/

Leave a Comment