सोमालिया के समकक्ष अब्दिसलाम से मिले विदेश मंत्री जयशंकर, बहुपक्षीय सहयोग बढ़ाने पर चर्चा

New Delhi, 30 जनवरी . विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने Friday को सोमालिया के विदेश मंत्री अब्दिसलाम अली से मुलाकात की. इस दौरान दोनों देशों के बहुपक्षीय सहयोग को आगे बढ़ाने पर चर्चा की.

विदेश मंत्री जयशंकर ने मुलाकात की तस्वीर social media प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट की. उन्होंने लिखा, “सोमालिया के विदेश मंत्री अब्दिसलाम अली से मिलकर अच्छा लगा. हमने अपने व्यापार, क्षमता निर्माण, शिक्षा, स्वास्थ्य, कांसुलर और बहुपक्षीय सहयोग को आगे बढ़ाने पर उपयोगी बातचीत की.”

यह मुलाकात New Delhi में हुई, जहां दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने पर विस्तृत चर्चा की. विदेश मंत्रालय के सूत्रों के अनुसार, यह बैठक India और सोमालिया के बीच बढ़ते जुड़ाव का हिस्सा है, खासकर अफ्रीका के हॉर्न ऑफ अफ्रीका क्षेत्र में India की सक्रिय कूटनीति के संदर्भ में. सोमालिया के विदेश मंत्री अब्दिसलाम India की यात्रा पर हैं, जहां वे विभिन्न द्विपक्षीय और बहुपक्षीय मुद्दों पर भारतीय अधिकारियों से मिल रहे हैं.

इससे पहले विदेश मंत्री ने लीबिया के अपने समकक्ष एल्ताहर एस एम एल्बाउर से मुलाकात की थी. दूसरी भारत-अरब विदेश मंत्रियों की मीटिंग का आयोजन राष्ट्रीय राजधानी में हो रहा है. ऐसे में कई देशों के विदेश मंत्री आईएएफएमएम मीटिंग में शामिल होने के लिए Friday को New Delhi पहुंचे. तमाम देशों के नेता India के विदेश मंत्री एस जयशंकर के साथ अलग-अलग मुलाकात कर रहे हैं.

एल्बाउर से मुलाकात की तस्वीरें साझा कर डॉ. एस जयशंकर ने एक्स पर लिखा, “आज दोपहर लीबिया के विदेश मंत्री एल्ताहर एस एम एल्बाउर से मिलकर अच्छा लगा. व्यापार, इंफ्रास्ट्रक्चर और एनर्जी के क्षेत्र में हमारे सहयोग को आगे बढ़ाने पर अच्छी बातचीत हुई. लीबिया के हालात पर उनकी ब्रीफिंग के लिए धन्यवाद. इलाके में शांति और स्थिरता बनाए रखने के लिए बातचीत और डिप्लोमेसी की India की वकालत पर जोर दिया.”

लीबिया के विदेश मंत्री, एल्ताहर और सोमालिया के विदेश मंत्री, अब्दिसलाम अली, Friday को New Delhi पहुंचे. लीबिया के विदेश मंत्री का स्वागत करते हुए विदेश मंत्रालय ने social media प्लेटफॉर्म एक्स पर बताया, “भारत-अरब विदेश मंत्रियों की मीटिंग में उनकी भागीदारी और New Delhi में होने वाले कार्यक्रम हमारे द्विपक्षीय संबंधों को आगे बढ़ाने में एक सकारात्मक गति बनाएंगे.”

एससीएच/डीएससी

Leave a Comment