पिछले 11 सालों से मोदी सरकार सत्ता नहीं, सेवा की पर्याय रही: अमित शाह

New Delhi, 2 दिसंबर . केंद्र Government ने बड़ा फैसला लेते हुए देशभर में सभी राज्यों के राजभवनों के नाम बदल दिए हैं. Government ने अब सभी राज्यों के राजभवन को लोकभवन का नाम दिया है. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने इसे विकसित तथा श्रेष्ठ India के निर्माण की स्वर्णिम यात्रा में एक अहम पड़ाव बताया है.

Union Minister अमित शाह ने social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा कि पिछले 11 वर्षों से मोदी Government सत्ता नहीं, सेवा की पर्याय रही है, जिसमें सत्ता का सर्वोच्च नेता स्वयं को प्रधानसेवक मानकर जनता के लिए सातों दिन, 24 घंटे कार्य कर रहे हैं.

उन्होंने कहा कि इसी दिशा में Prime Minister Narendra Modi ने सेवा के संकल्प को दोहराते हुए Prime Minister कार्यालय को ‘सेवा तीर्थ’ नाम दिया है. साथ ही, राजभवन और राज निवास का नाम बदलकर लोक भवन और लोक निवास किया जा रहा है.

अमित शाह ने कहा कि यह सेवा और सुशासन को सर्वोपरि रखते हुए विकसित तथा हर क्षेत्र में श्रेष्ठ India के निर्माण की स्वर्णिम यात्रा में एक अहम पड़ाव है.

बता दें कि केंद्रीय गृह मंत्रालय के आदेश पर राजभवन का नाम बदलकर लोकभवन कर दिया गया है.

इसी क्रम में केंद्र Government की तरफ से राजभवनों का नाम बदलना स्पष्ट संदेश है कि सत्ता कोई लाभ उठाने का माध्यम नहीं, बल्कि जिम्मेदारी का नाम है. नाम बदलने के पीछे केवल दिखावा भर नहीं है, बल्कि इसके पीछे एक स्पष्ट संदेश और सोच छिपी हुई है. संदेश यह है कि Government का काम जनता की सेवा करना है, न कि सत्ता का सुख भोगना.

दरअसल, केंद्र की मोदी Government के 11 साल के कार्यकाल में कई जगहों और मार्गों के नाम बदलने के उदाहरण सामने आए हैं.

इससे पहले राजपथ का नाम बदलकर कर्तव्य पथ रख दिया गया. पहले राजपथ राजाओं का रास्ता या शक्ति का संदेश देता था, जबकि बाद में इसको कर्तव्य से जोड़ दिया गया, जिसका मतलब साफ है कि सत्ता कोई अधिकार नहीं, बल्कि एक सेवा का मौका और जिम्मेदारी है.

एमएस/डीकेपी

Leave a Comment